> 'लाख की चूड़िया' NCERT Solutions For Class 8 Hindi Chapter-2 ~ Smart Bhasha

'लाख की चूड़िया' NCERT Solutions For Class 8 Hindi Chapter-2

पाठ - 'लाख की चूड़िया' 

Lakh ki chudiya
apani bhasha

Share On : 

प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए|

1) ‘लाख की चूड़ियाँइस पाठ के लेखक कौन हैं?

) कामतानाथ

) प्रेमचंद

) हरिशंकर परसाई

Class 8 Text Book 👇

 

2) सारे गाँव में लेखक को सबसे अच्छा कौन लगता था?

) भोलाराम

) बदलू

) बादल

 

3) लेखक बदलू को क्या कहता था?

) बदलू मामा

) बदलू अंकल

) बदलू काका

 

4) बदलू क्या काम करता था?

) चूड़ियाँ बनाने का

) कंचा बनाने का

) लोहे के अवजार बनाने का

 

5) बदलू अपना काम कहाँ बैठकर करता था?

) अपने खेत में बैठकर

) घर के अंदर बैठकर

) नीम के पेड़ के नीचे बैठकर


6) लेखक का दोपहर का अधिकतर समय किसके पास बीतता था?

) मामा के पास 

) दोस्तों के पास

) बदलू के पास

 

7) संसार में बदलू को किस बात से चीड़ थी?

) लेखक की बातों से

) काँच की चूड़ियों से

) अनपड़ लोगों से

 

8) बदलू लेखक की किस तरह से खातिरदारी करता था?

) दूध की मलाई और आम खिलाकर

) चाय, दूध और नींबू पानी पिलाकर

) खाना खिलाकर

Class 8 Text Book 👇 

9) लेखक को बदलू क्यों अच्छा लगता था?

) क्योंकि वह लेखक को आम खिलाता था

) क्योंकि वह लेखक को लाख की गोलियाँ देता था

) क्योंकि वह लेखक को मलाई खिलाता था

 

10) रज्जो लेखक के लिए अंदर से डलिया में क्या लेकर आयी?

) दूध

) आम

) चूड़ियाँ

 

उत्तर :-    1)    2)        3)      4)      5)  

             6)      7)        8)      9)     10)   

 apani bhasha

 Class 8 Text Book 👇

प्रश्न 2. निम्नलिखित सवालों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए|

 

1) लेखक को सुंदर-सुंदर लाख की गोलियाँ कौन बनाकर देता था?

उत्तर :- लेखक को सुंदर-सुंदर लाख की गोलियाँ बदलू बनाकर देता था?

 

2) बदलू कौन था?

उत्तर :- बदलू एक मनिहार था|

 

3) बदलू का पैतृक पेशा क्या था?

उत्तर :- चूड़ियाँ बनाना बदलू का पैतृक पेशा था|

 

4) लाख को पिघलकर बदलू उससे क्या बनाता था?

उत्तर :- लाख को पिघलकर बदलू उससे चूड़ियाँ बनाता था|

 

5) बदलू चूड़ियाँ बनाने का कार्य किसपर बैठकर करता था?

उत्तर :- बदलू चूड़ियाँ बनाने का कार्य एक मचिए पर बैठकर करता था|

 

6) बदलू लेखक को क्या कहकर पुकारता था?

उत्तर :- बदलू लेखक कोललाकहकर पुकारता था|

 

7) चूड़ियों के बदले में बदलू क्या लेता था?

उत्तर :- चूड़ियों के बदले में बदलू अनाज लेता था|

 

8) शादी-ब्याह के अवसरों पर बदलू को चूड़ियों के बदले में क्या मिलता था?

उत्तर :- शादी-ब्याह के अवसरों पर बदलू की घरवाली को वस्त्र, ढेरों अनाज, उसके लिए पगड़ी और रुपये भी मिलते थे|

 

9) बदलू लेखक की खातिरदारी किस प्रकार से करता था?

उत्तर :- दूध की मलाई तथा आम के मौसम में आम खिलाकर बदलू लेखक की खातिरदारी करता था|

 

10) चूड़ियों का आखरी जोड़ा बदलू ने किसके लिए बनाया था|

उत्तर :- चूड़ियों का आखरी जोड़ा बदलू ने जमींदार साहब की बेटी के विवाह पर बनाया था?

 

11) बदलू के बेटी का नाम क्या था?

उत्तर :- बदलू के बेटी का नाम रज्जो था|

 

12) पाठ के अंत में लेखक को किस बात से प्रसन्नता हुई?

उत्तर :- हराकर भी बदलू ने हर नहीं मानी थी इस बात से लेखक को प्रसन्नता हुई|

apani bhasha   

कहानी से...

1) बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बदलू कोबदलू मामा कहकरबदलू काकाक्यों कहता था?

उत्तर :- बदलू से लेखक को लाख की रंग-बिरंगी सुंदर-सुंदर गोलियाँ मिलती थी इस कारण लेखक अपने मामा के गाँव चाव से जाता था तथा मामा के गाँव का होने के कारण बदलू को ‘बदलू मामाकहना चाहिए था परंतु गाँव के सभी लड़के बदलू कोबदलू काकाही कहते थे इस कारण लेखक भी बदलू कोबदलू मामा कहकरबदलू काकाकहता था|

 

2) वस्तु-विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है?

उत्तर :- वस्तु के बदले में पैसे की लेन-देन करके किसी दूसरे वस्तु की लेन-देन करना इसे वस्तु विनिमय कहा जाता है| वस्तु के बदले में पैसे की लेन-देन करना यह विनिमय की प्रचलित पद्धति है|

 

3) ‘मशीन युग ने कितने हाथ काट दिए है|’ इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की और संकेत किया है?

उत्तर :- आज का युग मशीनों का युग है| हर काम मशीनों से ही होने लगा है| इससे मनुष्य के श्रम की और पैसे की बचत होती है| मनुष्य के लिए यह बात भले ही फायदे की हो पर इस मशीनों के आने के कारण कई कारीगरों को अपने हाथ की कला छोड़नी पड़ी| कई अच्छे कारीगरों का काम बंद हो गया, उन्हें वह काम छोड़ना पड़ा| उपर्युक्त पंक्ति से लेखक कारीगरों की इस व्यथा की और संकेत करना चाहता है|

 

4) बदलू के मन में ऐसी कौन-सी व्यथा थी जो लेखक से छिपी रह सकी|

उत्तर :- बदलू एक मनिहार था| चूड़ियाँ बनाना उसका पैतृक पेशा था| मशीनी युग आने के कारण काँच की चूड़ियों का प्रचालन बढ़ाने लगा इसके परिणामस्वरूप लाख की चूड़ियों का व्यवसाय बंद होने लगा| अपने व्यवसाय की दुर्दशा बदलू को अंदर से तकलीफ पहुँचने लगी| उसके मन में यह व्यथा थी की मशीन युग आने के कारण उसके जैसे अनेक कारीगरों के हाथ का काम चला गया, उन्हें बेरोजगार होना पड़ा| अब लोग कारीगरों से जादा मशीनों की कद्र करेंगे| यह बदलू के मन की व्यथा लेखक से छिपी रह सकी|

 

5) मशीन युग से बदलू के जीवन में क्या परिवर्तन आया?

उत्तर :- मशीन युग को हम भले ही अच्छा समझे लेकिन इसके आने के कारण कई सारे कारीगरों को अपने हाथ की कला को छोड़ना पड़ा, उन्हें बेरोजगार होना पड़ा| बदलू भी इन्हीं लोगों में से था| बदलू लाख की चूड़ियाँ बनाने का व्यवसाय करता था| मशीन युग आने के कारण काँच की चूड़ियों का प्रचालन बढ़ा| काँच की चूड़ियाँ हलकी और दिखने में लाख की चूड़ियों से अच्छी होने के कारण लोग काँच की चूड़ियाँ खरीदने लगे| इससे बदलू का व्यवसाय बंद हो गया| इसके प्रभावस्वरूप बदलू बेरोजगार हो गया| उसे आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा| पैसे ना होने के कारण उसे अपनी गाय भी बेचनी पड़ी| खाना-पीना भी बड़ी मुश्किल से होने लगा| इससे उसकी तबीयत भी काफी खराब हो गई| मशीन युग आने से बदलू के जीवन में इस प्रकार के परिवर्तन गए|

 apani bhasha 

कहानी से आगे....

1) अपने मेले-बाजार आदि में हाथ से बनी चीजों को बिकते देखा होगा| आपके मन में किसी चीज को बनाने की कला सीखने की इच्छा हुई हो और आपने कोई कारीगरी सीखने का प्रयास किया हो तो उसके विषय में लिखिए|

उत्तर :- हाँ, मेले-बाजार में घूमते समय मैंने एक दिन मिट्टी से बने मटके देखे थे| तो उन मटकों को कैसे बनाते होंगे यह जिज्ञासा मेरे मन में जाग उठी| मैंने देखा था की मेरे एक दोस्त के यहाँ भी इस प्रकार के मिट्टी के मटके बनाए जाते है| तो मैंने उसके यहाँ जाकर उसके पापा से इन मटकों को कैसे बनाते है इसके बारे में जानकारी ली और बनाने की कला भी सीखने का प्रयास किया| इससे मुझे बहुत खुशी हुई|

 

2) लाख की वस्तुओं का निर्माण भारत के किन-किन राज्यों में होता है? लाख से चूड़ियों के अतिरिक्त क्या-क्या चीजें बनती है? ज्ञात कीजिए|

उत्तर :- लाख की वस्तुओं का सबसे जादा निर्माण राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश तथा गुजरात में होता है| लाख से चूड़ियों के साथ-साथ खिलौने, घर सजावट की वस्तुएँ, मूर्तियाँ बनती है| डाक घर में समान को सील करने के लिए भी लाख का इस्तेमाल किया जाता है|

apani bhasha

Share On :

Class 8 Text Book 👇

Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट