> MCQ Questions For Class 8 Hindi Chapter 3 ‘बस की यात्रा’ [2021-22] ~ Smart Bhasha

MCQ Questions For Class 8 Hindi Chapter 3 ‘बस की यात्रा’ [2021-22]

NCERT Solution For Class 8 Hindi Chapter 3 ‘बस की यात्रा’ MCQ & Extra Questions [2021-22]

 बस की यात्रा’

कक्षा 8 वसंत भाग-3 [पाठ - 3 ‘बस की यात्रा’ MCQ & Extra Questions]

यहाँ हम CBSE हिंदी कक्षा 8 वसंत भाग-3 पाठ 3 ‘बस की यात्रा’ इस पाठ के MCQ प्रश्न, अतिरिक्त प्रश्न और NCERT पुस्तक के अनुसार अभ्यास प्रश्नों के उत्तर इन सभी के बारे में जानेंगे ..

Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 |

By Apani Bhasha

पाठ क्रम

भाग 1

1) MCQ प्रश्न

2) अतिरिक्त प्रश्न

 

 

भाग 2

3) प्रश्न अभ्यास

 

लेखक परिचय  

लेखक – हरिशंकर परसाई  

लेखक परिचय 👈 यहाँ क्लिक करें

जन्म – 1924   मृत्यु – 1995  

Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 |

 

भाग 1



1) MCQ प्रश्न


प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए

1) ‘बस की यात्रा’ इस पाठ के लेखक कौन हैं?

क) हरिशंकर परसाई

ख) कामतानाथ

ग) भगवतीचरण वर्मा 

2) शाम के बस से जाने का कितने मित्रों ने तय किया?

क) तीन

ख) चार

ग) पाँच  

3) बस कहाँ से कहाँ तक जानेवाली थी?

क) दिल्ली से आगरा

ख) पन्ना से सतना  

ग) उत्तरप्रदेश से लखनऊ

4) किसे देखकर लेखक के मन में श्रद्धा उत्पन्न हुई?

क) बस को  

ख) पेड़ को

ग) मित्र को

5) लेखक को बस तक जो लोग छोड़ने आए थे वे किस तरह देख रहे थे?

क) जैसे वे लेखक को पहचानते है, ऐसे

ख) जैसे वे अंतिम विदा दे रहे हैं, ऐसे  

ग) जैसे वे लेखक को जानते नहीं, ऐसे

6) बस एकाएक क्यों रुक गई?

क) बस का पहिया निकल गया था

ख) बस जंगल में फस गई थी

ग) बस की पेट्रोल की टंकी में छेद हो गया था 

7) क्षीण चाँदनी में वृक्षों की छाया में बस कैसी लग रही थी?

क) चतुर

ख) दयनीय  

ग) लाचार

8) बस का इंजिन किसने खोला?

क) बस के ड्राइवर ने

ख) बस के क्लीनर ने

ग) बस के हिस्सेदार ने   

9) एक पुलिया के ऊपर बस के साथ क्या हादसा हो गया?

क) बस के टायर की हवा निकल गई

ख) बस नदी में पलट गई

ग) बस का इंजिन टूट गया

10) लेखक ने इस बात की उम्मीद छोड़ दी थी?

क) बस के स्टार्ट होने की

ख) वक्त पर पन्ना पहुँचने की

ग) वक्त पर शहर पहुँचने की

उत्तर :- 1) क   2) ग   3) ख    4) क   5) ख 

       6) ग   7) ख   8) ग   9) क   10) ख

Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 |


2) अतिरिक्त प्रश्न

 

 प्रश्न 2. निम्नलिखित सवालों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए|

1) ‘बस की यात्रा’ इस पाठ के लेखक कौन है?

उत्तर :- ‘बस की यात्रा’ इस पाठ के लेखक हरिशंकर परसाई जी हैं|

2) लेखक और लेखक के मित्रों ने क्या तय किया?

उत्तर :- लेखक और लेखक के मित्रों ने शाम चार बजे की बस से जाने का तय किया|

3) लोगों ने लेखक को क्या सलाह दी?

उत्तर :- लोगों ने लेखक को सलाह दी कि, समझदार लोग शाम वाली बस से सफ़र नहीं करते|

4) किसे देखकर लेखक के मन में श्रद्धा उमड़ पड़ी?

उत्तर :- कंपनी की बस को देखकर लेखक के मन में श्रद्धा उमड़ पड़ी|

5) लेखक के मतानुसार बस किसके योग्य थी?

उत्तर :- लेखक के मतानुसार बस केवल पूजा के योग्य थी|

6) डॉक्टर मित्र ने क्या सालह दी?

उत्तर :- डॉक्टर मित्र ने सलाह  दी कि, “डरो मत, चलो! बस अनुभवी है| नयी-नवेली बसों से ज्यादा विश्वसनीय है| हमें बेटों की तरह प्यार से गोद में लेकर जाएगी|”

7) लेखक के मतानुसार लेखक को छोड़ने के लिए आए लोगों की आँखें क्या कह रही थीं?

उत्तर :- लेखक के मतानुसार लेखक को छोड़ने के लिए आए लोगों की आँखें मानो कह रही थीं- “आना-जाना तो लगा ही रहता है| आया है, सो जाएगा-राजा, रंक, फकीर| आदमी को कूच करने के लिए एक निमित्त चाहिए|”

8) बस में बैठने के बाद लेखक किससे बचने की बात कर रहे थे?

उत्तर :- बस में बैठने के बाद लेखक बस की खिड़की पर बचे हुए काँच से बचने की बात कर रहे थे|

9) यह बस गांधी जी के असहयोग और सविनय अवज्ञा आंदोलन के वक्त अवश्य जवान रही होगी| उसे ट्रेनिंग मिल चुकी थी| ऐसा लेखक को क्यों लगा?

उत्तर :- क्योंकि बस का हर हिस्सा एक दूसरे से अलग हो गया था और वह एक दूसरे से सहयोग नहीं कर रहा था| इसके कारण बस के हर हिस्से से आवाज आ रही थी|

10) एकाएक बस क्यों रुकी थी?

उत्तर :- बस की पेट्रोल टंकी में छेद होने के कारण बस रुकी थी|

11) क्षीण चाँदनी में वृक्षों की छाया के नीचे बस कैसी लग रही थी?

उत्तर :- क्षीण चाँदनी में वृक्षों की छाया के नीचे बस बड़ी दयनीय लग रही थी|

12) एक पुलिया के ऊपर बस के साथ क्या हादसा हो गया?

उत्तर :- एक पुलिया पर आने के बाद बस का एक टायर फिस्स करके बैठ गया अर्थात एक टायर पंचर हो गया और बस जोर से हिलकर रुक गई|

Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 |

भाग 2  

👇 यहाँ क्लिक करें

3) प्रश्न अभ्यास

Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | MCQ & Extra Questions | 2021-2022 |

Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट