> MCQ For Class 9 | ‘दु:ख का अधिकार’ | एक वाक्य में उत्तर | ~ Smart Bhasha

MCQ For Class 9 | ‘दु:ख का अधिकार’ | एक वाक्य में उत्तर |

MCQ For Class 9 | दु:ख का अधिकार’ | एक वाक्य में उत्तर

Dukh ka Adhikar

दुख का अधिकार’

लेखक – यशपाल

 

कक्षा 9 स्पर्श भाग-1 पाठ-1 ‘दु:ख का अधिकार’ [MCQ तथा एक वाक्य में उत्तर वाले प्रश्न]

यहाँ हम CBSE हिंदी कक्षा 9 स्पर्श भाग-1 पाठ 1 ‘दु:ख का अधिकार’ इस पाठ के MCQ तथा एक वाक्य में उत्तर वाले प्रश्न आदि प्रश्नों के बारे में जानेंगे ..

Apani bhasha | Dukh ka adhikar | MCQ | 2021-2022 | Apani bhasha | Dukh ka adhikar | MCQ | 2021-2022 | Apani bhasha | Dukh ka adhikar | MCQ | 2021-2022 | Apani bhasha | Dukh ka adhikar | MCQ | 2021-2022 |

 

 By Apani Bhasha

प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए|

1) ‘दुख का अधिकार’ इस पाठ के लेखक कौन हैं?

क) प्रेमचंद

ख) यशपाल

ग) शरद जोशी

2) समाज में मनुष्य का अधिकार और दर्जा कौन निश्चित करता है?

क) पैसा

ख) व्यवसाय

ग) पोशाक

3) बाजार में, फुटपाथ पर खरबूजे कौन बेच रहा था?

क) भगवाना

ख) बुढ़िया

ग) लेखक

4) बुढ़िया क्यों रो रही थी?

क) क्योंकि उसका बेटा मर गया था

ख) क्योंकि उसे पैसे चाहिए थे

ग) क्योंकि वह बीमार थी

5) भगवाना अपने परिवार का निर्वाह कैसे करता था?

क) मजदूरी करके

ख) नौकरी करके

ग) खरबूजे बेचकर

6) भगवाना की मौत कैसे हुई?

क) सड़क दुर्घटना के कारण

ख) साँप के काटने से

ग) भूख से

7) बुढ़िया के घर में जो आटा और अनाज था वह कैसे समाप्त हुआ?

क) ओझा के लिए दान-दक्षिणा देने के कारण  

ख) घर के सदस्यों ने खा लेने के कारण

ग) भिखारियों में बाँट देने के कारण   

8) बुढ़िया, लड़के की मौत के बाद भी खरबूजे बेचने क्यों आई थी?

क) बहु बीमार थी

ख) बुढ़िया को कोई उधार नहीं देता था

ग) बहु का इलाज करने के लिए बुढ़िया के पास पैसे नहीं थे

घ) ऊपर के सब

9) संभ्रांत महिला पुत्र की मृत्यु के बाद कितने महीने तक पलंग से उठ न सकी?

क) दो मास

ख) अढ़ाई मास

ग) तीन मास

10) दुखी होने का अधिकार किसको होता है?

क) सिर्फ बुढ़िया को

ख) सिर्फ संभ्रांत महिला को

ग) अमीरों को

घ) अमीर, गरीब सब को

उत्तर :- 1) ख    2) ग    3) ख   4) क   5) ग

       6) ख   7) क    8) घ   9) ख   10) घ 

Apani bhasha | Dukh ka adhikar | MCQ | 2021-2022 | Apani bhasha | Dukh ka adhikar | MCQ | 2021-2022 | Apani bhasha | Dukh ka adhikar | MCQ | 2021-2022 | Apani bhasha | Dukh ka adhikar | MCQ | 2021-2022 |

प्रश्न 2. निम्नलिखित सवालों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए|   

1) ‘दु:ख का अधिकार’ इस पाठ के लेखक कौन है?

उत्तर :- ‘दु:ख का अधिकार’ इस पाठ के लेखक यशपाल जी है|

2) मनुष्यों को विभिन्न श्रेणियों में कौन बाँट देता है?

उत्तर :- मनुष्यों की पोशाकें ही मनुष्यों को विभिन्न श्रेणियों में बाँट देते है|

3) पोशाक कब बंधन और अड़चन बन जाती है?

उत्तर :- हम जरा नीचे झुककर समाज की निचली श्रेणियों की अनुभूति को समझना चाहते है तब यह पोशाक ही बंधन और अड़चन बन जाती है|

4) खरबूजों के समीप कौन बैठा था?

उत्तर :- एक अधेड़ उम्र औरत खरबूजों के समीप बैठी थी|

5) उस स्त्री  का रोना देखकर लेखक के मन में एक व्यथा क्यों उत्पन्न हुई?

उत्तर :- वह स्त्री  खरबूजे बेचने के लिए आई थी मगर खरबूजों की डलिया के पास बैठकर वह रो रही थी| उसके रोने का कारण क्या होगा यह सोचने के कारण लेखक के मन में व्यथा उत्पन्न हुई|

6) लेखक उस खरबूजे बेचने वाली स्त्री के पास क्यों नहीं बैठ सका?

उत्तर :- लेखक उस खरबूजे बेचने वाली स्त्री के पास नहीं बैठ सका क्योंकि लेखक ने अच्छी पोशाक पहन रखी थी|

7) दाढ़ी खुजाते समय एक आदमी ने खरबूजे बेचने वाली स्त्री के संदर्भ में क्या बात कही?

उत्तर :- दाढ़ी खुजाते समय एक आदमी ने खरबूजे बेचने वाली स्त्री के संदर्भ कहा – अरे जैसी नीयत होती है अल्ला भी वैसी ही बरकत देता है|

8) परचून की दुकान पर बैठे लाला जी ने क्या कहा?

उत्तर :- परचून की दुकान पर बैठे लाला जी ने कहा – अरे भाई, उनके लिए मरे-जिए का कोई मतलब न हो, पर दूसरे के धर्म-ईमान का तो खयाल करना चाहिए|

9) पास-पड़ोस की दुकानों से पूछने पर लेखक को किस बात का पता चला?

उत्तर :- पास-पड़ोस की दुकानों से पूछने पर लेखक को पता चला कि, खरबूजे बेचने वाली का तेईस साल का जवान लड़का साँप के काटने से मर गया|

10) भगवाना की मृत्यु कैसे हुई?

उत्तर : भगवाना परसों सुबह मुँह-अँधेरे बेलों में से पके खरबूजे चुन रहा था| गीली मेड़ की तरावट में विश्राम करते हुए साँप पर भगवाना का पैर पड़ जाने के कारण साँप ने उसे काटा था| जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई थी|

11) भगवाना को साँप ने काटने पर उसकी बुढ़िया माँ ने क्या किया?

उत्तर :- भगवाना को साँप के काटने पर उसकी बुढ़िया माँ ओझा को बुला लिया और उसके हाथों झाड़ना-फूँकना तथा नागदेव की पूजा की|

12) सुबह उठते ही बच्चे भूख से बिलबिलाने लगे तो बुढ़िया ने क्या किया?

उत्तर :- सुबह उठते ही बच्चे भूख से बिलबिलाने लगे तो बुढ़िया ने उन्हें खाने के लिए खरबूजे दे दिए|

13) बुढ़िया बहु को खाने के लिए खरबूजे क्यों नहीं दे पाई?

उत्तर :- बुढ़िया बहु को खाने के लिए खरबूजे नहीं दे पाई क्योंकि बहु को तेज बुखार था|

14) भगवाना की मृत्यु के बाद घर की सारी जिम्मेदारी किस पर आ गई?

उत्तर :- भगवाना की मृत्यु के बाद घर की सारी जिम्मेदारी भगवाना की माँ पर आ गई|

15) बुढ़िया खरबूजे बेचने क्यों आई थी?

उत्तर :- बहु का इलाज करने के लिए बुढ़िया के पास पैसे नहीं थे और उसे कोई उधार भी नहीं दे रहा था| इस कारण बहु का इलाज करने के लिए पैसा इकट्ठा करने के हेतु बुढ़िया खरबूजे बेचने आई थी|

16) पुत्र की मृत्यु के बाद संभ्रांत महिला की हालत कैसी हो गई?

उत्तर :- पुत्र की मृत्यु के बाद संभ्रांत महिला अढ़ाई मास तक पलंग से न उठ सकी थी| उन्हें पंद्रह-पंद्रह मिनट बाद पुत्र-वियोग से मूर्छा आ जाती थी और मूर्छा न आने की अवस्था में आँखों से आँसू नहीं रुकते थे|

17) संभ्रांत महिला को अढ़ाई मास तक दुख मनाना कैसे संभव हुआ?

उत्तर :- संभ्रांत महिला अमीर थी, उसके पास पैसा था| उसकी तथा उसके परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए उसे बाहर जाने की जरूरत नहीं थी| इसी कारण संभ्रांत महिला को अढ़ाई मास तक दुख मनाना संभव हुआ|

18)  बुढ़िया को किसी ने उधार क्यों नहीं दिया था?

उत्तर :- बुढ़िया का बेटा मर चुका था, उसके घर में कमाने वाला दूसरा कोई नहीं था| बुढ़िया द्वारा पैसे वापस आने की संभावना कम थी| इसी कारण बुढ़िया को किसी ने उधार नहीं दिया था|  

19) भगवाना की माँ तथा संभ्रांत महिला दोनों में अधिक दुख किसे हुआ था?

उत्तर :- भगवाना की माँ तथा संभ्रांत महिला दोनों माँ थी अतः दोनों को समान दुख हुआ था|

20)  दुख मनाने का अधिकार किसे है?

उत्तर :- दुख मनाने का अधिकार गरीबों और अमीरों को समान है|

Apani bhasha | Dukh ka adhikar | MCQ | 2021-2022 | Apani bhasha | Dukh ka adhikar | MCQ | 2021-2022 | Apani bhasha | Dukh ka adhikar | MCQ | 2021-2022 | Apani bhasha | Dukh ka adhikar | MCQ | 2021-2022 |



Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट