> NCERT Solutions For Class 6 Hindi Chapter 2 'बचपन' [2021-22] ~ Smart Bhasha

NCERT Solutions For Class 6 Hindi Chapter 2 'बचपन' [2021-22]

पाठ 2 - 'बचपन'  

Bachapan - Krishna Sobati

MCQ

प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए|

1) ‘बचपनयह पाठ किसने लिखा है?

) कृष्णा सोबती                

) प्रेमचंद

) गुणाकार मुले         

) सुमित्रानंदन पंत

 2) लेखिका बचपन में इतवार की सुबह क्या -क्या काम करती थी?

) खाना बनाना         

) मोजे धोना, बूट पॉलिश करना

) पढ़ाई करना           

) घूमने जाना

 3) लेखिका को आजकल कौन-से रंग के कपड़े पहनना अच्छा लगता हैं?

) नीले                    

) सफ़ेद

) लाल                    

) पीले

 4) लेखिका के बचपन में लेखिका के मोजे कौन धोता था?

) नौकरानी                      

) माँ

) लेखिका खुद          

) दादी माँ

 5) लंबी सौर पर जाते समय लेखिका अपने पास रुई क्यों रखती थी?

) जूतों के कारण पैर में पड़े छलों का इलाज करने के लिए

) चाय के कारण मुँह में पड़े छालों का इलाज करने के लिए

) अपघात के समय मरहम पट्टी करने के लिए

) जादा आवाज से बचने के लिए

 6) हर शनीचर को लेखिका को क्या पीना पड़ता था?

) कैस्टर ऑयल                        

) कोकनट ऑयल

) हिअर ऑयल                 

) फूड ऑयल

 7) लेखिका के बचपन में मिलने वाले लेमनेड की जगह आज क्या मिलता हैं?

) शहतूत                 

) फाल्से

) कोक                    

) खसखस

 8) लेखिका को हफ़्ते में एक बार क्या खरीदने की छूट थी?

) कपड़े                   

) जूते

) चॉकलेट                        

) कोक

 9) बचपन में कौन-सा गाना स्कूल के हर बच्चे को आता था?

) मेरे वतन के लोगों                       

) मेरा जूता है जापानी, पतलून इगलिस्थानी

) चना जोर गरम बाबू मैं लाया मजेदार  

) इस देश में गंगा रहता है

 10) इन दिनों में लेखिका शिमला में सिर पर क्या लगाना पसंद करती हैं?

) टोपी                                            

) फूल

) चश्मा                                           

) रिबन

उत्तर  
1 - क  2 - ख  3 - ख  4 - ग  5 - क 
6 - क   7 - ग  8 - ग    9 - ग    1 0- क  

अतिरिक्त प्रश्न 

प्रश्न 2. निम्नलिखित सवालों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए|

1) लेखिका आज कितनी बड़ी हो सकती है?

उत्तर :- लेखिका आज हमारी दादी, नानी या बड़ी बुआ, बड़ी मौसी की उम्र की हो सकती है|

 2) लेखिका को परिवार के लोग किस नाम से पुकारते थे?

उत्तर :- लेखिका को परिवार के लोग जीजी नाम से पुकारते थे|

 3) लेखिका बचपन में कैसी पोशाकें पहनती थी?

उत्तर :- लेखिका बचपन में रंग-बिरंगी पोशाकें पहनती थी|

 4) बचपन में लेखिका और उनके भाइयों को मोजे धोने के संदर्भ में कौन-सी सक्त मनाई थी?

उत्तर :- लेखिका और उनके भाइयों को मोजे नौकर या नौकरानी को धोने के लिए ना देने की सक्त मनाई थी|

 5) बचपन में लेखिका और उनके भाइयों को इतवार की सुबह कौन-सा काम रहता था?

उत्तर :- बचपन में लेखिका और उनके भाइयों को इतवार की सुबह मोजे धोने का काम रहता था|

 6) लेखिका को शनिवार की सुबह क्या पीना पड़ता था?

उत्तर :- लेखिका को शनिवार की सुबह ऑलिव ऑयल और कैस्टर ऑयल पीना पड़ता था|

 7) शनिवार की सुबह लेखिका को क्या देखकर मितली आने लगती थी?

उत्तर :- शनिवार की सुबह ऑलिव ऑयल और कैस्टर ऑयल जिन छोटे शीशे के गिलास में दिया जाता उन गिलास पर जो ठीक खुराक के निशान पड़े रहते थे उनको देखकर लेखिका को मितली आने लगती थी|

 8) बचपन में स्कूल के हर बच्चे को कौन-सा गाना आता था?

उत्तर :-चना जोर गरम बाबू मैं लाया मजेदार, चना जोर गरम|” यह गाना बचपन में स्कूल के हर बच्चे को आता था|

 9) बचपन में लेखिका के ननिहाल के घोड़े कैसे दिखते थे?

उत्तर :- बचपन में लेखिका के ननिहाल के घोड़े खूब ह्रष्ट-पुष्ट और खूबसूरत दिखते थे|

 10) शिमला-कालका ट्रेन का मॉडल कहाँ बना हुआ था|

उत्तर :- स्कैंडल पॉइंट के ठीक सामने उन दिनों एक दुकान के शोरूम में शिमला-कालका ट्रेन का मॉडल बना हुआ था|

 11) डॉक्टर साहिब ने लेखिका को क्या आश्वासन दिया था?

उत्तर :- डॉक्टर साहिब ने आश्वासन दिया था कि ऐनक कुछ दिन पहनोगी तो उतर जाएगी|

 12) लेखिका का चचेरा भाई लेखिका को किस प्रकार से चिढ़ाता था?

उत्तर :-       देखो-देखो कैसी लग रही है!,

आँख पर चश्मा लगाया

ताकि सूझे दूर की

यह नहीं लड़की को मालूम

सूरत बनी लंगूर की!

इस प्रकार का शेर बोलकर लेखिका का चचेरा भाई उसे चिढ़ाता था|

संस्मरण से ...

1) लेखिका बचपन में इतवार की सुबह क्या-क्या काम करती थीं?

उत्तर :- लेखिका बचपन में इतवार की सुबह अपने मोजे खुद धोया करती थी तथा मोजे धो लेने के बाद अपने जूते पॉलिश करके उन्हें ब्रश या कपड़े से रगड़कर पॉलिश की चमक उभारने का काम करती थी|

 2) 'तुम्हें बताऊँगी कि हमारे समय और तुम्हारे समय में कितनी दूरी हो चुकी है।' इस बात के लिए लेखिका क्या-क्या उदाहरण देती हैं?

उत्तर :- 'तुम्हें बताऊँगी कि हमारे समय और तुम्हारे समय में कितनी दूरी हो चुकी है।' इस बात के लिए लेखिका कुछ इस प्रकार के उदाहरण देती है किआजकल बचपन की दिलचस्पियाँ भी बदल चुकी है, लेखिका के बचपन में ग्रामोफोन, रडीओ और टेलीविजन नहीं थे, आजकल वे सबके घरों में देखे जाते है| हमारे बचपन की कुलफ़ी अब आइसक्रीम में बदल गई, कचौड़ी-समोसा,  पैटीज में बदल गया है, शहतूत, फाल्से और खसखस के शरबत कोक-पेप्सी में बदल गए है|

 3) पाठ से पता करके लिखो कि लेखिका को चश्मा क्यों लगाना पड़ा ? चश्मा लगाने पर उनके चचेरे भाई उन्हें क्या कहकर चिढ़ाते थे ?

उत्तर :- लेखिका को बड़ी देर तक रात में टेबल लैंप के सामने बैठकर काम करना पड़ता था| यही वजह है कि लेखिका को चश्मा लगाना पड़ा| चश्मा लगाने पर उनके चचेरे भाई निम्नलिखित शेर सुनकर लेखिका को चिढ़ाते थे  –

देखो-देखो कैसी लग रही है!,

आँख पर चश्मा लगाया

ताकि सूझे दूर की

यह नहीं लड़की को मालूम

सूरत बनी लंगूर की

 संस्मरण से आगे ...

1) लेखिका के बचपन में हवाई जहाज़ की आवाजें, घुड़सवारी, ग्रामोफ़ोन और शोरूम में शिमला कालका ट्रेन का मॉडल ही आश्चर्यजनक आधुनिक चीजें थीं। आज क्या-क्या आश्चर्यजनक आधुनिक चीजें तुम्हें आकर्षित करती हैं? उनके नाम लिखो।

उत्तर :- इस आधुनिक जमाने में बच्चों की दिलचस्पियाँ काफी बदल चुकी है आजकल हेलिकॉप्टर जॉय राइड, स्केटिंग, मोटर कर की सफर, मोबाइल फोन, वॉटर पार्क, टेलीविजन, साइकिल आदि आधुनिक छीजे हमें आकर्षित करती है|

 2) अपने बचपन की कोई मनमोहक घटना याद करके विस्तार से लिखो।

उत्तर :- बचपन तो मनमोहक होता ही है| बहुत ऐसी बातें है जो मुझे आज भी याद है| मुझे याद है जब मैं चौथी कक्षा में था तो बड़े भाई के साथ उनके स्कूल में आयोजित आनंद बाजारमें शामिल हुआ था| वहाँ पर मैंने देखा कि उनके स्कूल के बहुत से छोटे बड़े लड़कों ने दुकाने लगा राखी थी और वे ही दुकान में रखा हुआ समान बेच रहे थे, उनके मम्मी-पापा भी इस काम में उन्हें काफी मदद कर रहे थे| बहुत बड़ी संख्या में लोग उस आनंद बाजारमें आए थे| लोग बच्चों को पैसे देखर समान खरीद रहे थे| भाई ने भी एक दुकान लगाई थी| मैंने भी उसे खूब मदद की| शाम को मैंने देखा की भाई के पास बहुत पैसे जमा हो गए थे| फिर शाम को हम भी दुकान समेटकर बाजार देखने लगे| बहुत सारे खिलौनों की दुकाने, कपड़े की दुकाने और तो और मिठाई की दुकाने भी बहुत थी| भाई ने और मैंने आनंद बाजारका खूब मजा उठाया| दिन ढलने से पहले पापा के साथ हम दोनों घर चले गए|

*****

Share On :


CBSE कक्षा 6 हिंदी 
हिंदी - वसंत भाग - 1 

पाठ सूची - 

पाठ के नाम पर क्लिक करें 👇 

पाठ 1 - वह चिड़िया जो 
पाठ 2 - बचपन 
पाठ 3 - नादान दोस्त 
पाठ 4 - चाँद से थोड़ी-सी गप्पें 
पाठ 5 - अक्षरों का महत्व 
पाठ 6 - पार नजर के 
पाठ 7 - साथी हाथ बढ़ाना 
पाठ 8 - ऐसे-ऐसे 
पाठ 9 - टिकट - अलबम 

Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट