> अक्षरों का महत्व - NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 5 ~ Smart Bhasha

अक्षरों का महत्व - NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 5

अक्षरों का महत्व

ncert hindi

यहाँ हम हिंदी कक्षा 6 वसंत भाग – 1, पाठ क्रमांक 5 अक्षरों का महत्व इस पाठ के MCQ प्रश्न, अतिरिक्त प्रश्न और NCERT पुस्तक के अनुसार अभ्यास प्रश्नों के उत्तर इन सभी के बारे में जानेंगे ....

Apani bhasha| Aksharon ka mahatv| NCERT Hindi| Apani bhasha| Aksharon ka mahatv| NCERT Hindi| Apani bhasha| Aksharon ka mahatv| NCERT Hindi| Apani bhasha| Aksharon ka mahatv| NCERT Hindi| Apani bhasha| Aksharon ka mahatv| NCERT Hindi|NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 5 

By Apani Bhasha

1) MCQ

2) अतिरिक्त प्रश्न

3) प्रश्न अभ्यास

 

लेखक परिचय

कविगुणाकार मुले

जन्म – (1935 -2009)  

 

MCQ

 

प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए|

1) इस पाठ के लेखक कौन हैं?

) गुणाकार मुले 

) प्रेमचंद

) विष्णु प्रभाकर


2) अक्षरों की खोज के बारे में पुराने जमाने के लोग क्या सोचते थे?

) अक्षरों की खोज मनुष्य ने की है

) अक्षरों की खोज ईश्वर ने की है 

) अक्षरों की खोज कंप्यूटर ने की है


3) हमारी यह धरती कितने साल पुरानी है?

) पाँच करोड़ साल

) पाँच लाख साल

) पाँच अरब साल 


4) आदमी ने धरती पर कितने साल पहले जन्म लिया?

) पाँच लाख साल पहले 

) पाँच अरब साल पहले

) पाँच करोड़ साल पहले


5) आदमी ने गाँवों को बसाना कब शुरू किया?

) पाँच हजार साल पहले

) दस हजार साल पहले 

) बीस हजार साल पहले


6) प्रागैतिहासिक मानव ने सबसे पहले अपने मन के भावों को किसके जरिए व्यक्त किया?

) अक्षरों के जरिए

) कंप्यूटर के जरिए

) चित्रों के जरिए 


7) अक्षरों की खोज के सिलसिले को शुरू होकर कितने साल हुए हैं?

) छह हजार साल 

) सात हजार साल

) आठ हजार साल


8) मानव को सभ्य कब कहा जाने लगा?

) जब मानव बात करने लगा

) जब मानव अपना हिसाब-किताब लिखकर रखने लगा 

) जब मानव कंप्यूटर का इस्तेमाल करने लगा


9) इतिहास कब से आरंभ हुआ?

) जब आदमी ने इतिहास की किताब पढ़ी तब से

) जब से आदमी ने पढ़ना शुरू किया तब से

) जब से आदमी ने लिखना शुरू किया तब से 


10) अक्षरों का हमें क्या फायदा हैं?

) अक्षरों के माध्यम से हम अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं|

) अक्षरों के माध्यम से हम सभी विषयों का ज्ञान हासिल कर सकते हैं|

) अक्षरों के माध्यम से हम अपने अनुभव (इतिहास) लिख सकते हैं|

) अक्षरों के माध्यम से हम ज्ञान को विश्व भर में फैला सकते हैं|

) उपरोक्त सभी   

उत्तर  
1 - क  2 - ख  3 - ग  4 - क  5 - ख 
6 - ग   7 - क  8 - ख    9 - ग     10 - ङ  

अतिरिक्त प्रश्न 

प्रश्न 2 एक-एक वाक्य में उत्तर लिखिए|

1) ‘अक्षरों का महत्वइस पाठ के लेखक कौन है?

उत्तर :- ‘अक्षरों का महत्वइस पाठ के लेखक गुणाकर मुले है|


2) इस पाठ में किसकी कहानी बताई गई है?

उत्तर :- इस पाठ में अक्षरों की कहानी बताई गई है|


3) पुस्तके और समाचार पत्र किसकी सहायता से छपते है?

उत्तर :- पुस्तके और समाचार पत्र अक्षरों की सहायता से छपते है|


4) अक्षरों की खोज ईश्वर ने की है ऐसा किनका मानना था?

उत्तर :- अक्षरों की खोज ईश्वर ने की है ऐसा पुराने जमाने के लोग मानते थे|


5) असल में अक्षरों की खोज किसने की है?

उत्तर :- असल में अक्षरों की खोज स्वयं इंसान ने की है|


6) हमारी धरती कितनी पुरानी है?

उत्तर : हमारी धरती लगबग पाँच अरब साल पुरानी है|


7) शुरुआती के दो-तीन अरब साल पहले हमारी धरती पर किसका अस्तित्व था?

उत्तर :- शुरुआती के दो-तीन अरब साल पहले हमारी धरती पर किसी भी प्रकार के जीव-जंतुओं का अस्तित्व नहीं था|


8) आदमी ने धरती पर कब जन्म लिया?

उत्तर :- आदमी ने धरती पर पाँच लाख साल पहले जन्म लिया|


9) इस धरती पर मनुष्य निर्मित गाँवों का निर्माण कब से होने लगा?

उत्तर _ इस धरती पर मनुष्य निर्मित गाँवों का निर्माण कोई दस हजार साल पहले से होने लगा|


10) प्रागैतिहासिक मानव ने सबसे पहले अपने मन के भाव किसके माध्यम से व्यक्त किए?

उत्तर :- प्रागैतिहासिक मानव ने सबसे पहले अपने मन के भाव चित्रों  माध्यम से व्यक्त किए|


11) अक्षरों की निर्मिती किसके माध्यम से हुई?

उत्तर :- अक्षरों की निर्मिती चित्रों के माध्यम से हुई|


12) अक्षरों की खोज का सिलसिला शुरू होकर कितने साल हुए?

उत्तर :- अक्षरों की खोज का सिलसिला शुरू होकर छः हजार साल हुए हैं|


13) कब से मानव को सभ्य कहा जाने लगा?

उत्तर :- जब से मानव अपने विचार और अपने हिसाब-किताब लिखकर रखने लगा तब से मानव को सभ्य कहा जाने लगा|


14) इतिहास कब से आरंभ हुआ?

उत्तर :- जब से मानव ने लिखना शुरू किया तब से इतिहास आरंभ हुआ|


15) प्रागैतिहासिक काल किसे कहते है?

उत्तर :- इतिहास लेखन के पहले के काल को प्रागैतिहासिक काल कहते है|


16) इतिहास लेखन हमारे लिए क्यों जरूरी है?

उत्तर :- इतिहास लेखन हमारे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इतिहास लेखन से एक पीढ़ी के ज्ञान का इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी को होता है| भूतकाल में मनुष्य का रहन-सहन कैसा था इसका पता चलता है| लोगों से बनी पुरानी चीजें देखकर नए निर्माण की समझ आती है| पुरानी सभ्यता से परिचित होते है|

 

प्रश्न-अभ्यास
निबंध से 


1)
पाठ में ऐसा क्यों कहा गया है कि अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई?
उत्तर :- पाठ में ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि जब से अक्षरों को खोज हुई है तब से मनुष्य अपने विचार लिखकर रखने लगा और हिसाब-किताब भी लिखकर रखने लगा| इससे मनुष्य सभ्य कहा जाने लगा| इतिहास लेखन आरंभ हुआ| अपने पुरखों के विचार तथा अनुभव इतिहास से समझने लगे इससे मनुष्य में काफी विकास होने लगा| इस प्रकार एक नए युग की शुरुआत हुई।

2) अक्षरों की खोज का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ? पाठ पढ़कर उत्तर लिखो।
उत्तर :- दस हजार साल पहले आदमी ने गाँवों को बसाना शुरू किया| लोगों के साथ रहने के के कारण उसे अपने विचार दूसरों तक पहुँचने की जरूरत महसूस हुई इसके लिए अलग-अलग प्रकार की ध्वनियों का निर्माण हुआ इसके बाद अपने विचार तथा भाव दूसरों तक पहुँचने के लिए चित्र बनाए गए इन्हीं चित्र-संकेतों से बाद में भाव-संकेत बन गए| इसी से आगे चलकर अक्षरों की निर्मिती हुई| अक्षरों की खोज के  इस सिलसिले को छः हजार साल हुए है|

3) अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचाने के लिए किन-किन माध्यमों का सहारा लेता था?

उत्तर :- जब मनुष्य के पास अक्षरों का ज्ञान नहीं था तब मनुष्य चित्रों के माध्यम से अपने विचार दूर-दराज के लोगों तक पहुँचाया करता था| जैसेप्राणियों के चित्र, शिकार के चित्र, सूर्य का चित्र आदि.. इसके बाद भाव-संकेतों के माध्यम से मनुष्य अपने विचार लोगों तक पहुँचने लगा|

*****

Share on :


CBSE कक्षा 6 हिंदी 
हिंदी - वसंत भाग - 1 

पाठ सूची - 

पाठ के नाम पर क्लिक करें 👇 

पाठ 1 - वह चिड़िया जो 
पाठ 2 - बचपन 
पाठ 3 - नादान दोस्त 
पाठ 4 - चाँद से थोड़ी-सी गप्पें 
पाठ 5 - अक्षरों का महत्व 
पाठ 6 - पार नजर के 
पाठ 7 - साथी हाथ बढ़ाना 
पाठ 8 - ऐसे-ऐसे 
पाठ 9 - टिकट - अलबम 
Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट