> चाँद से थोड़ों-सी गप्पें - NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 4 ~ Smart Bhasha

चाँद से थोड़ों-सी गप्पें - NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 4

चाँद से थोड़ों-सी गप्पें

 

यहाँ हम हिंदी कक्षा 6 वसंत भाग – 1, पाठ क्रमांक 4 ‘चाँद से थोड़ों-सी गप्पें’ इस पाठ के MCQ प्रश्न, अतिरिक्त प्रश्न और NCERT पुस्तक के अनुसार अभ्यास प्रश्नों के उत्तर इन सभी के बारे में जानेंगे ....

ncert hindi

 

Apani bhasha| chand se thodi si gappe| Apani bhasha| chand se thodi si gappe| Apani bhasha| chand se thodi si gappe| Apani bhasha| chand se thodi si gappe| Apani bhasha| chand se thodi si gappe| Apani bhasha| chand se thodi si gappe| Apani bhasha| chand se thodi si gappe|

 

By Apani Bhasha

1) MCQ

2) अतिरिक्त प्रश्न

3) प्रश्न अभ्यास

 

कवि परिचय

कवि – शमशेर बहादुर सिंह

जन्म – (1911-1993)

 

1) MCQ


प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए|

1) इस कविता के कवि कौन हैं?

क) शमशेर बहादुर सिंह 

ख) केदारनाथ अग्रवाल

ग) साहिर लुधियानवी


2) चाँद के साथ गप्पें कौन कर रहा हैं?

क) इस कविता के कवि

ख) एक दस-ग्यारह साल की लड़की 

ग) खुद चाँद


3) चाँद कैसा नजर आता है?

क) सीधा

ख) टेढ़ा 

ग) तिरछा 


4) चाँद ने क्या पहन रखा हैं?

क) तारों-जड़ा आकाश 

ख) काले रंग का कपड़ा

ग) रंगीन कपड़ा


5) चाँद का मुँह कैसा हैं?

क) गोरा-चिट्टा

ख) गोल-मटोल

ग) दोनों सही 


6) चाँद ने अपनी पोशाक कहाँ तक फैलाई हुई हैं?

क) दसों दिशाओं में

ख) चारों सिम्त तक  

ग) जहाँ तक नजर जाती है वहाँ तक


7) चाँद को कौन-सी बीमारी है?

क) घटने की

ख) बढ़ने की

ग) घटने-बढ़ने की  


8) कविता में लड़की ने चाँद के साथ गप्पें कब लगाई होगी? अनुमान लगाकर सही जवाब का चयन करो|

क) अमावस्या की रात में

ख) पूर्णिमा के दिन

ग) पूर्णिमा की रात में 


9) चाँद सुंदर दिखता है| (इस वाक्य में संज्ञा शब्द पहचानो)

क) सुंदर

ख) चाँद 

ग) दिखता


10) शिवांजली बुद्धिमान लड़की है| (इस वाक्य में संज्ञा शब्द पहचानो)

क) बुद्धिमान

ख) लड़की

ग) शिवांजली 

उत्तर  
1 - क  2 - ख  3 - ग  4 - क  5 - ग 
6 - ख   7 - ग  8 - ग     9 - ख     10 - ग   


2) अतिरिक्त प्रश्न

प्रश्न 2 एक-एक वाक्य में उत्तर लिखिए|

1) ‘चाँद से थोड़ी-सी गप्पें’ इस कविता के कवि कौन हैं?

उत्तर - ‘चाँद से थोड़ी-सी गप्पें’ इस कविता के कवि शमशेर बहादुर सिंह हैं|


2) चाँद के साथ कौन बात कर रहा है?

उत्तर- चाँद के साथ दस-ग्यारह साल की एक लड़की बात कर रही है|


3) चाँद कैसे नजर आते है?

उत्तर- चाँद तिरछे नजर आते है|


4) चाँद ने क्या पहन रखा है?

उत्तर- चाँद ने संपूर्ण आकश पहन रखा है|


5) कविता में वर्णित आकाश कैसा है?

उत्तर- कविता में वर्णित आकाश तारों-जड़ा अर्थात तारों से भरा हुआ है|


6) चाँद का मुहँ कैसा है?

उत्तर- चाँद का मुहँ गोरा-चिट्टा और गोल-मटोल है|


7) चाँद ने अपनी पोशाख कहाँ फैला के रखी है?

उत्तर- चाँद ने अपनी पोशाख चारों सिम्त में अर्थात चारों दिशाओं में फैला के रखी है|


8) चाँद को कौन-सी बीमारी है?

उत्तर- चाँद को घटने-बढ़ने की बीमारी है|


9) चाँद की कौन-सी बीमारी ठीक नहीं होगी ऐसा लड़की को लगता है?

उत्तर- चाँद की घटने-बढ़ने की बीमारी ठीक नहीं होगी ऐसा लड़की को लगता है|


10) चाँद की बीमारी से क्या तात्पर्य है? चाँद को सचमुच कोई बीमारी है क्या? लिखिए|

उत्तर- चाँद को किसी प्रकार की बीमारी नहीं है बल्कि चाँद पंद्रह दिन में अपने अलग-अलग रूप में दुनिया के सामने आता है| अर्थात पूर्णिमा के दिन चाँद संपूर्ण गोलाकार दिखाई देता है और अमावस्या तक वह थोड़ा-थोड़ा घटता चला जाता है| अमावस्या की रात चाँद बिलकुल दिखाई नहीं देता| यह पृथ्वी और चाँद के परिभ्रमण और परिक्रमण का ही एक भाग है| यह एक प्राकृतिक घटना है|

 

प्रश्न अभ्यास

1) ‘आप पहने हुए हैं कुल आकाश’ के माध्यम से लड़की कहना चाहती है कि-

क) चाँद तारों से जड़ी हुई चादर ओढ़कर बैठा है|

ख) चाँद की पोशाक चारों दिशाओं में फैली हुई है|

तुम किसे सही मानते हो?

उत्तर :- रात के समय आकाश तारों से भरा हुआ दिखाई देता है| इसलिए लड़की कहना चाहती है कि चाँद के चारों ओर तारों जड़ित आकाश फैला हुआ है वह आकाश ऐसा लगता है मानो वह चाँद का वस्त्र ही है| इस के कारण चाँद ने तारों जड़ित आकाश पहन रखा है ऐसा लड़की को लगता है|

 

2) कवि ने चाँद से गप्पें किस दिन लगाई होगी? इस कविता में आई बातों की मदद से अनुमान लगाओ और उसका कारण भी बताओ|

दिन

पूर्णिमा ..

अष्टमी से पूर्णिमा के बीच .. 

प्रथमा से अष्टमी के बीच ..

उत्तर :- पूर्णिमा के दिन चाँद पूरा नजर आता है| अष्टमी से पूर्णिमा के बीच चाँद तिरछा नजर आता है| प्रथमा से अष्टमी के बीच चाँद बहुत ही पतला और छोटा नजर आता है| इसके कारण हमें ऐसा लगता है कि, लड़की ने चाँद के साथ गप्पें अष्टमी से पूर्णिमा के बीच ही लगाई होगी|

3) नई कविता में तुक या छंद की बजाय बिंब का प्रयोग अधिक होता है, बिंब वह तसवीर होती है जो शब्दों को पढ़ते समय हमारे मन में उभरती है। कई बार कुछ कवि शब्दों की ध्वनि की मदद से ऐसी तसवीर बनाते हैं और कुछ कवि अक्षरों या शब्दों को इस तरह छापने पर बल देते हैं कि उनसे कई चित्र हमारे मन में बनें। इस कविता के अंतिम हिस्से में चाँद को एकदम गोल बताने के लिए कवि ने बि ल कु ल शब्द के अक्षरों को अलग-अलग करके लिखा है। तुम इस कविता के और किन शब्दों को चित्र की आकृति देना चाहोगे? ऐसे शब्दों को अपने ढंग से लिखकर दिखाओ।

उत्तर :-

i) ति-र-छे (तिरछे टाइप में लिखकर)

ii) गोssल – मटोss (स्वरों को बढ़ाकर)

iii) म-र-ज़  (अक्षरों में समय अंतर देकर)

*****

CBSE कक्षा 6 हिंदी 
हिंदी - वसंत भाग - 1 

पाठ सूची - 

पाठ के नाम पर क्लिक करें 👇 

पाठ 1 - वह चिड़िया जो 
पाठ 2 - बचपन 
पाठ 3 - नादान दोस्त 
पाठ 4 - चाँद से थोड़ी-सी गप्पें 
पाठ 5 - अक्षरों का महत्व 
पाठ 6 - पार नजर के 
पाठ 7 - साथी हाथ बढ़ाना 
पाठ 8 - ऐसे-ऐसे 
पाठ 9 - टिकट - अलबम 

Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट