> ‘शब्द और पद’| shabd aur pad| Hindi Vyakaran ~ Smart Bhasha

‘शब्द और पद’| shabd aur pad| Hindi Vyakaran

नमस्ते दोस्तों इस लेख में हम ‘शब्द और पद’ के बारे में अध्ययन करेंगे| इसमें शब्द की परिभाषा, उदाहरण, पद की परिभाषा और उदाहरण के बारे में चर्चा करेंगे|

hindi vyakaran

 By Apani Bhasha

शब्द

‘वर्णों से बने समूह को ‘शब्द’ कहते है|’

परिभाषा – एक या एक से अधिक वर्णों की सार्थक, एवं स्वतंत्र इकाई को ‘शब्द’ कहते है|

जैसे – ‘क’ ‘म’ ‘ल’ इन वर्णों से ‘कमल’ यह सार्थक एवं स्वतंत्र वर्ण समूह बनाता है| अतः यह शब्द है|

शब्द के अन्य उदाहरण

सूरज, संपूर्ण, जगदीश, इमारत, रास्ता, घर, चौराहा, साइकिल, बाग, घड़ी, आदि

👉वर्णों के अर्थहीन समूह को शब्द नहीं कहा जा सकता|

👉वर्णों के उन अर्थपूर्ण समूह को ‘शब्द’ कहते है, जो वाक्य में बँधे नहीं होते, बल्कि स्वतंत्र होते है|

👉सार्थक वर्ण समूह जब वाक्य में बंध जाता है तो वह ‘शब्द’ ना रहकर ‘पद’ बन जाता है|

 

पद

‘वाक्य में प्रयुक्त वर्ण समूह को ‘पद’ कहते है|’

परिभाषा – अर्थपूर्ण वाक्य में आने वाले हर वर्ण समूह को ‘पद’ कहते है|

जैसे – ‘जयदीप मैदान में खेल रहा है|’

👉उपर्युक्त वाक्य अर्थपूर्ण है| अतः इस वाक्य में आने वाला हर वर्ण समूह ‘पद’ कहलाता है|

👉अर्थपूर्ण वर्ण समूह (शब्द) जब वाक्य में बंध जाते है तब वे शब्द नहीं रहते, वे पद बन जाते है|

👉अर्थात वाक्य में आने वाले हर शब्द को ही ‘पद’ कहते है|

 

परीक्षा में ‘शब्द और पद’ इस Topic पर 2 अंकों के लिए सवाल पूछा जाता है| जिसके उत्तर में शब्द की परिभाषा तथा उदाहरण और पद की परिभाषा तथा उदाहरण लिखने होते है|

 

वाक्य

अर्थपूर्ण वर्ण समूहों की बँधी इकाई को ‘वाक्य’ कहते है|

Share on :

अधिक जानकारी के लिए इस 👇 विडिओ को देखिए|




Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट