> रचना के आधार पर वाक्य के भेद | Rchana ke aadhar par vaky ke bhed ~ Smart Bhasha

रचना के आधार पर वाक्य के भेद | Rchana ke aadhar par vaky ke bhed

 वाक्य के भेद

परिभाषा – 

1) "शब्दों के अर्थपूर्ण समूह को वाक्य कहते है|"

2) "शब्दों का वह अर्थपूर्ण समूह जिसे मनुष्य अपने विचारों की अभिव्यक्ति के लिए लिखित या मौखिक रूप में उपयोग में लाता है उसे ‘वाक्य’ कहते है|"


वाक्य के अलग-अलग पद्धति से भेद किए जाते हैं|

जैसे - 

1) रचना के आधार पर वाक्य के भेद |

2) अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद |


तो सबसे पहले हम रचना के आधार पर वाक्य के भेद समझकर लेते है|

1)  रचना के आधार पर वाक्य के भेद –

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं| रचना के आधार पर वाक्य के भेद निम्नलिखित प्रकार से हैं|

 

i) सरल वाक्य –

परिभाषा – जिस वाक्य एक उद्देश्य तथा एक ही विधेय होता है उस वाक्य को सरल वाक्य कहा जाता है|

* उद्देश्य किसे कहते है?
- वाक्य में प्रयुक्त कर्ता ही उद्देश्य होता है|
* विधेय किसे कहते है?
- वाक्य में कर्ता को छोड़कर शेष वाक्य को विधेय कहते है|

 

सरल वाक्य के उदाहरण –

1)     राम ने बाजार जाकर फल खरीदे|

2)     गीता के घर आते ही बारिश शुरू हुई|

3)     रोहन खेलने के लिए मैदान पर गया|

4)     बहुत कोशिश करने पर भी वह नहीं बोल पाया|

5)     राम काम करके घर चला गया|

6)     कमजोरी के कारण भोलाराम पेड़ पर नहीं चढ़ सका|

7)     उसे बहुत परिश्रम करने पर भी सफलता नहीं मिली|

उपर्युक्त वाक्यों में एक ही कर्ता तथा शेष वाक्य विधेय होने के कारण सभी सरल वाक्य हैं|

 

ii) संयुक्त वाक्य –

परिभाषा – जिस वाक्य में दो सरल उप वाक्यों को जोड़ने का काम कोई अव्यय करता है तो उस संपूर्ण वाक्य को ‘संयुक्त वाक्य’ कहते है|

उदाहरण –

1)  राम बाजार गया और उसने फल खरीदे|

2)  गीता घर आई और बारिश शुरू हुई|

3)  रोहन को खेलना था इसलिए वह मैदान पर गया|

4)  उसने बहुत कोशिश की परंतु वह नहीं बोल पाया|

5)  राम ने काम किया और वह अपने घर चला गया|

6)  भोलाराम बहुत कमजोर था इस कारण वह पेड़ पर नहीं चढ़ सका|

7)  उसने बहुत परिश्रम किया किंतु सफलता नहीं मिली|

iii) मिश्र वाक्य

परिभाषा – जिस वाक्य में एक उप वाक्य तथा एक या एक से आश्रित उप वाक्य होते हैं ऐसे वाक्य को ‘मिश्र वाक्य’ कहा जाता है|

उदाहरण –

1)  जब राम बाजार गया तब उसने फल खरीदे|

2)  जैसे ही गीता घर आई, बारिश शुरू हो गई|

3)  जब रोहन को खेलना था तब वह मैदान पर गया|

4)  जब उसने बहुत कोशिश की तब भी वह नहीं बोल पाया|

5)  जब राम ने काम किया तब वह अपने घर चला गया|

6)  जब भोलाराम बहुत कमजोर था तब वह पेड़ पर नहीं चढ़ सका|

7) उसने बहुत परिश्रम किया तब भी सफलता नहीं मिली|     


इस प्रकार से रचना के आधार पर वाक्य के भेड़ों को हम समझ सकते है|

Share On



Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट