> MCQ & AOS For Class 9 ‘एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा’ ~ Smart Bhasha

MCQ & AOS For Class 9 ‘एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा’

MCQ & AOS For Class 9 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा

 


एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा

लेखिका – बचेंद्री पाल (1954)

 

कक्षा 9 स्पर्श भाग-1 पाठ-2 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा’ [MCQ तथा एक वाक्य में उत्तर वाले प्रश्न (AOS Answer in One Sentence)]

यहाँ हम CBSE हिंदी कक्षा 9 स्पर्श भाग-1 पाठ - 2 एवरेस्ट मेरी शिखर यात्राइस पाठ के MCQ तथा एक वाक्य में उत्तर वाले प्रश्न (AOS) आदि प्रश्नों के बारे में जानेंगे ..

Apani bhasha | Evrest meri shikhar yatra | MCQ | AOS | 2021-2022 | Apani bhasha | Evrest meri shikhar yatra | MCQ | AOS | 2021-2022 | Apani bhasha | Evrest meri shikhar yatra | MCQ | AOS | 2021-2022 | AOS Answer in One Sentence

 

By Apani Bhasha    

 

प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए|

1) ‘एवरेस्ट : मेरी शिखर यात्रा’ यह पाठ किसने लिखा है?

अ) यशपाल

ब) बचेंद्री पाल

क) शरद जोशी

2) एवरेस्ट अभियान की शुरुवात कब हुई?

अ) 7 मार्च

ब) 8 मार्च

क) 9 मार्च

3) शेरपालैंड के सर्वाधिक महत्वपूर्ण नगरीय क्षेत्र का नाम क्या था?

अ) चमचे बाजार

ब) नमचे बाजार

क) नामाचे बाजार

4) लेखिका ने सबसे पहले एवरेस्ट को कहाँ से देखा?

अ) काठमांडू

ब) चमचे बाजार

क) नमचे बाजार   

5) नेपालियों ने एवरेस्ट के शिखर को क्या नाम दिया हैं?

अ) एवरेस्ट शिखर

ब) सागरमाथा

क) हिमालय माथा

6) पर्वत शिखर पर क्या लहरा रहा था?

अ) बड़ा सा ध्वज

ब) बर्फ का बड़ा फूल (प्लूम)

क) बर्फ की पहाड़

7) पर्वत शिखर पर लहराता बर्फ का ध्वज कितने किलोमीटर का था?

अ) 10 किलोमीटर

ब) 10 किलोमीटर या इससे अधिक

क) 11 किलोमीटर

8) शिखर पर जानेवाले प्रत्येक व्यक्ति को दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी पर किसे झेलना पड़ता था?

अ) बर्फ को

ब) तूफ़ानों को

क) सहकारियों को

9) एवरेस्ट अभियान दल 26 मार्च को कहाँ पहुँचा?

अ) पेरिस

ब) पैरिच 

क) सागरमाथा

10) पैरिच में लेखिका के दल को कौन-सा दुःखद समाचार मिला?

अ) युद्ध का

ब) शेरपा कुली के अपहरण का

क) शेरपा कुली की मृत्यु का  

उत्तर : 1) ब   2) अ   3) ब    4) क    5) ब  

6) ब   7) ब   8) ब    9)  ब    10) क

11) सोलह शेरपा कुलियों के दल में से कितने लोग घायल हो गए थे?

अ) 14

ब) 15

क) 16  

12) एवरेस्ट जैसे महान अभियान में खतरों को और कभी-कभी तो मृत्यु भी सहज भाव से स्वीकार करनी चाहिए| यह वाक्य किसने कहा था?

    अ) उपनेता प्रेमचंद

    ब) डॉ. मीनू मेहता

    क) कर्नल खुल्लर

13) लेखिका के दल को खुंभु हिमपात की स्थिति से किसने अवगत कराया?

    अ) उपनेता प्रेमचंद 

    ब) डॉ. मीनू मेहता

    क) कर्नल खुल्लर

14) ………….. अपने आपमें एक तरह से बर्फ़ के खंडों का अव्यवस्थित ढंग से गिरना ही था|

    अ) ग्लेशियर

    ब) हिमपात 

    क) कुहरा

15) संपूर्ण प्रवास के दौरान हिमपात लगभग ………….. आरोहियों और कुलियों को प्रतिदिन छूता रहेगा|

    अ) दो दर्जन

    ब) तीन दर्जन  

    क) एक दर्जन 

16) डॉ. मीनू मेहता ने क्या जानकारी दी?

    अ) अल्युमिनियम की सीढ़ियों से अस्थायी पुलों का बनाना

    ब) लट्ठों और रस्सियों का उपयोग

    क) उपरोक्त दोनों सही

17) तीसरा दिन किस काम के लिए निश्चित था?

    अ) हिमपात से कैंप एक तक समान ढोकर चढ़ाई का अभ्यास करने के लिए

    ब) कैंप एक से कैंप दो तक समान ढोकर चढ़ाई का अभ्यास करने के लिए

    क) कैंप दो से कैंप तीन तक समान ढोकर चढ़ाई का अभ्यास करने के लिए

18) कैंप एक पर पहुँचने वाली महिलाओं में लेखिका के साथ और कौन थी?

    अ) मीनू मेहता

    ब) बचेंद्री पाल

    क) रीता गोंबू  

19) कैंप चार कहाँ लगाया गया?

    अ) साउथ कोल पर

    ब) ग्लेशियर पर

    क) एवरेस्ट शिखर पर

20) तेनजिंग की सबसे छोटी सुपुत्री का नाम क्या था?

    अ) रीता

    ब) मीनू

    क) डेकी 

उत्तर : 11) क   12) क   13) अ    14) ब    15) क   

16) क   17) अ   18) क    19)  अ    20) क

 

21) तुम एक पक्की पर्वतीय लड़की लगती हो| तुम्हें तो शिखर पर पहले ही प्रयास में पहुँच जाना चाहिए| यह वाक्य किसने कहा?

    अ) अंगदोरजी ने

    ब) तेनजिंग जी ने

    क) प्रेमचंद जी ने

22) 15-16 मई 1984 को बुद्ध पूर्णिमा के दिन कैंप तीन में क्या हादसा हो गया था?

    अ) एक लंबे बर्फ़ के पिंड ने कैंप तीन को तहस-नहस कर दिया था 

    ब) जलवायु अनुकूल ना होने के करना एक शेरपा कुली की मृत्यु हुई थी

    क) हिमपात के कारण एक शेरपा कुली की मृत्यु हुई थी

23)  16 मई को प्रातः 8 बजे लेखिका के दल के सभी सदस्य कैंप दो पर क्यों आए थे?

    अ) क्योंकि कैंप चार को रात के समय एक बड़े हिमपुंज ने तहस-नहस कर दिया था

    ब) क्योंकि कैंप तीन को रात रात के समय एक बड़े हिमपुंज ने तहस-नहस कर दिया था

    क) क्योंकि कैंप दो को रात रात के समय एक बड़े हिमपुंज ने तहस-नहस कर दिया था

24) दल के नौ पुरुष सदस्यों को बेस कैंप में क्यों भेजना पड़ा?

    अ) क्योंकि कैंप चार में रात के समय हुए हादसे में नौ सदस्यों को गंभीर चोट आई थी

    ब) क्योंकि कैंप दो में रात के समय हुए हादसे में नौ सदस्यों को गंभीर चोट आई थी

    क) क्योंकि कैंप तीन में रात के समय हुए हादसे में नौ सदस्यों को गंभीर चोट आई थी

25) साउथ कोल कैंप पहुँचने पर अगले दिन की महत्वपूर्ण चढ़ाई की तैयारी लेखिका ने कैसे की ?

    अ) खाना, कुकिंग, गैस तथा कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर इकट्ठा किए

    ब) पहनने ओढ़ने के कपड़े तथा गैस सिलेंडर इकट्ठा किए

    क) बुक्स, नोटबुक तथा लेखन कार्य के सारे साधन इकट्ठा किए 

26) साउथ कोल कैंप पर पहुँचने के बाद लेखिका ने बाकी सदस्यों की किस प्रकार से मदद की?

    अ) पीछे से आ रहे अपने बाकी सदस्यों को विश्राम करने के लिए तंबू बनाने का काम किया

    ब) पीछे से आ रहे अपने बाकी सदस्यों के लिए स्नान करने के लिए गरम पानी की व्यवस्था की

    क) पीछे से आ रहे अपने बाकी सदस्यों के लिए एक थरमस में चाय तथा दूसरे में जूस भरके लेखिका नीचे उतर आई

27) लेखिका ने आखरी दिन की चढ़ाई किसके साथ की?

    अ) अंगदोरजी के साथ

    ब) बिस्सा के साथ

    क) तेनजिंग के साथ

28) कौन-से दिन लेखिका एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची थी?

    अ) 24 मई 1984 के दिन दोपहर एक बजकर सात मिनट पर

    ब) 23 मई 1984 के दिन दोपहर एक बजकर सात मिनट पर

    क) 25 मई 1984 के दिन दोपहर एक बजकर सात मिनट पर

29) देश को तुम पर गर्व है और अब तुम ऐसे संसार में वापस जाओगी, जो तुम्हारे अपने पीछे छोड़े हुए संसार से एकदम भिन्न होगा! यह वाक्य लेखिका से किसने कहा था?

    अ) सोनम पुलजर

    ब) प्रेमचंद

    क) कर्नल खुल्लर

30) देश की प्रथम एवरेस्ट पर करने वाली महिला का नाम क्या है?

    अ) बचेंद्री पाल

    ब) रीता गोंबू

    क) मीनू मेहता

उत्तर : 21) ब   22) अ   23) ब     24) क    25) अ     

26) क   27) अ   28) ब    29) क     30) अ  

 

प्रश्न 2. एक वाक्य में उत्तर लिखिए| (AOS)

1) ‘एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा’ इस पाठ की लेखिका कौन है?

उत्तर :- ‘एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा’ इस पाठ की लेखिका बचेंद्री पाल है|

2) एवरेस्ट अभियान दल दिल्ली से काठमांडू के लिए कब रवाना हो चुका था?

उत्तर :- एवरेस्ट अभियान दल दिल्ली से काठमांडू के लिए 7 मार्च को रवाना हो चुका था|

3) 26 मार्च को लेखिका के दल को कौन- सा दुखद समाचार मिला था?

उत्तर :- 26 मार्च को लेखिका के दल को दुखद समाचार मिला कि हिम-स्खलन के कारण एक शेरपा कुली की मृत्यु हुई है|

4) अग्रिम दल का नेतृत्व कौन कर रहा था?

उत्तर :- अग्रिम दल का नेतृत्व लेखिका के दल के उपनेता प्रेमचंद कर रहे थे|

5) डॉ। मीनू मेहता ने क्या जानकारियाँ दी?

उत्तर :- डॉ। मीनू मेहता ने अल्युमिनियम की सीढ़ियों से अस्थायी पुलों का बनाना, लट्ठों और रस्सियों का उपयोग, बर्फ की आड़ी-तिरछी दीवारों पर रस्सियों को बाँधना और हमारे अग्रिम दल के अभियांत्रिकी कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी|

6) कैंप चार कहाँ लगाया गया था?

उत्तर :- कैंप चार साउथ कॉल पर लगाया गया था|

7) कैंप तीन पर हुए हादसे में कितने लोगों को चोटें आई थी?

उत्तर :- कैंप तीन पर हुए हादसे में नौ लोगों को चोटें आई थी|

8) लेखिका ने साउथ कोल कैंप पर पहुँचकर बनाया हुआ चाय और जूस किन-किन लोगों को देकर उनकी सहायता की?

उत्तर :- लेखिका ने साउथ कोल कैंप पर पहुँचकर बनाया हुआ चाय और जूस ‘मीनू’, ‘जय’ और ‘की’ आदि लोगों को देकर उनकी सहायता की?

9) कैंप चार साउथ कोल पर क्यों लगाया गया था?

उत्तर :- कैंप चार साउथ कोल पर लगाया गया था क्योंकि यह जगह पृथ्वी पर बहुत अधिक कठोर जगह के नाम से प्रसिद्ध है|

10) लेखिका और अंगदोरजी साउथ कोल कैंप से कितने समय में शिखर कैंप पर पहुँच गए?

उत्तर :- लेखिका और अंगदोरजी साउथ कोल कैंप से दो घंटे से काम समय में शिखर कैंप पर पहुँच गए|

11) एवरेस्ट शंकु की चोटी पर पहुँचकर लेखिका ने क्या किया?

उत्तर :- पहले तो बर्फ के फावड़े से बर्फ की खुदाई करके उनको खड़े होने की जगह बना ली, इसके बाद अपने घुटनों के बल बैठकर बर्फ पर अपने माथे को लगाकर सागरमाथे का चुंबन लिया, दुर्गा माता का चित्र और हनुमान चालीसा निकालकर छोटी-सी पूजा-अर्चना की और इनको बर्फ में दबा दिया| उस समय लेखिका को अपने माता पिता का ध्यान आया| 


इस पाठ के MCQ के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

पाठ क्र. 1  दुख का अधिकार 

Periodic Test 1 | Sample question paper | MCQ | CBSE Class 9 - Hindi

Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट