> पार नजर के- NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 6 ~ Smart Bhasha

पार नजर के- NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 6

 

Class 6 Hindi

पार नजर के’

यहाँ हम हिंदी कक्षा 6 वसंत भाग – 1, पाठ क्रमांक 6 पार नजर के’ इस पाठ के MCQ प्रश्न, अतिरिक्त प्रश्न और NCERT पुस्तक के अनुसार अभ्यास प्रश्नों के उत्तर इन सभी के बारे में जानेंगे .... 

Apani bhasha| par najar ke | NCERT Hindi class 6|sparsh bhag 1| Apani bhasha| par najar ke | NCERT Hindi class 6|sparsh bhag 1| Apani bhasha| par najar ke | NCERT Hindi class 6|sparsh bhag 1| Apani bhasha| par najar ke | NCERT Hindi class 6|sparsh bhag 1|

By Apani Bhasha

1) MCQ

2) अतिरिक्त प्रश्न

3) प्रश्न अभ्यास

 

लेखक परिचय

लेखक – जयंत विष्णु नार्लीकर

जन्म – (19 जुलाई 1938) 

अनुवाद – रेखा देशपांडे

MCQ

प्रश्न 1. निम्नलिखित सवालों के उचित जवाब चुनकर उत्तर दीजिए|     

1) पार नजर के इस पाठ के लेखक कौन है?

क) जयंत विष्णु नार्लीकर 

ख) गुणाकार मुले

ग) प्रेमचंद 

2) पापा का सिक्योरिटी-पास किसने लिया?

क) मोटू ने

ख) छोटू ने 

ग) रोहन ने

3) छोटू की माँ और छोटू का रोजाना क्या वार्तालाप होता हैं?

क) गाँव जाने के बारे में 

ख) स्कूल जाने के बारे में

ग) सुरंगनुमा रास्ते के बारे में 

4) सुरंगनुमा रास्ते का इस्तेमाल कौन कर सकते थे?

क) चंद चुनिंदा वैज्ञानिक लोग 

ख) शहर के प्रमुख

ग) सभी अध्यापक

5) छोटू की कालोनी (कॉलनी) कहा बसी हुई थी?

क) मुख्य शहर में

ख) जमीन के नीचे 

ग) जमीन के ऊपर

6) छोटू ने सुरंग का दरवाजा कैसे खोला?

क) हाथ से

ख) इलेक्ट्रिक बटन से

ग) खाँचे में कार्ड डालकर 

7) अंदर पहुँचकर कार्ड उठाते ही क्या हो गया?

क) लाइट जलने लगी

ख) पानी बरसने लगा

ग) दरवाजा बंद हो गया 

8) छोटू को किसकी जानकारी नहीं थी?

क) वहाँ के लोगों की

ख) वहाँ के दरवाजे की

ग) वहाँ लगाए निरीक्षक यंत्रों की 

9) छोटू को घर पर किसने छोड़ा?

क) पापा ने

ख) सिपाहियों ने 

ग) लोगों ने

10) छोटू के पापा क्या पहनकर जमीन के ऊपर जाते हैं?

क) साधारण कपड़े

ख) सूट-बूट

ग) स्पेस-सूट  

11) छोटू कौन-से ग्रह का निवासी था?

क) मंगल 

ख) पृथ्वी

ग) शुक्र

12) मंगल ग्रह का प्राकृतिक संतुलन कैसे बिगड़ गया?

क) चाँद में परिवर्तन होने के कारण

ख) सूरज में परिवर्तन होने के कारण 

ग) मंगल में परिवर्तन होने के कारण

13) मंगल की धरती पर हुए प्राकृतिक असंतुलन का सामना केवल कौन कर सकें?

क) मंगल पर रहने वाले पशु-पक्षी

ख) मंगल पर रहने वाले पेड़-पौधे

ग) मंगल पर रहने वाले इंसानों के पूर्वज 

14) किसके आधार पर मंगल के लोगों ने जमीन के नीचे घर बना लिया?

क) वहाँ की तकनीकी ज्ञान के आधार पर 

ख) वहाँ के कृषि ज्ञान के आधार पर

ग) वहाँ के वास्तुशास्त्र ज्ञान के आधार पर  

15) छोटू के पापा कौन थे?

क) एक किसान

ख) एक वैज्ञानिक 

ग) एक डॉक्टर

16) छोटू की बड़े होकर क्या बनने की इच्छा थी?

क) एक किसान

ख) एक डॉक्टर

ग) एक वैज्ञानिक 

17) वैज्ञानिक बनने के लिए क्या करना पड़ता है?

क) बहुत पढ़ाई करनी पड़ती है 

ख) बहुत खेलना पड़ता है

ग) बहुत सोना पड़ता है

18) स्टाफ के प्रमुख ने टी.वी. स्क्रीन पर क्या देखा?

क) एक बर्फ का तुकड़ा

ख) एक झलकता हुआ बिंदु 

ग) एक उड़ता हुआ पंछी

19) छोटू के पापा ने क्या संदेह प्रकट किया?

क) शायद वह एक तारा है

ख) शायद वह एक हवाई जहाज है

ग) शायद वह अंतरिक्ष यान है 

20) मंगल के वैज्ञानिकों के लिए अब क्या संभव नहीं हैं?

क) अंतरिक्ष यान का प्रयोग 

ख) कंप्यूटर का प्रयोग

ग) टी.वी. का प्रयोग   

21) अंतरिक्ष यान से क्या बाहर आ गया?

क) एक मनुष्य

ख) एक यांत्रिक हाथ 

ग) एक यांत्रिक मनुष्य

22) छोटू के पापा किसका अवलोकन कर रहे थे?

क) कंप्यूटर का

ख) छोटू का

ग) अंतरिक्ष यान का 

23) किसकी सभा बुलाई गई?

क) कालोनी की ग्राम समिति की

ख) कालोनी की पेय जल समिति की

ग) कालोनी की प्रबंध समिति की 

24) सभा के अध्यक्ष ने क्या जानकारी दी?

क) दो अंतरिक्ष यान हमारे मंगल ग्रह की तरफ आ रहे हैं| 

ख) दो हवाई जहाज हमारे मंगल ग्रह की तरफ आ रहे हैं|

ग) दो बड़े तारे हमारे मंगल ग्रह की तरफ आ रहे हैं|

25) अध्यक्ष की जानकारी के अनुसार दो अंतरिक्ष यानों में से एक यान क्या कर रहा था?

क) हवा में ऊपर नीचे हो रहा है

ख) हमारे इर्द-गिर्द चक्कर काट रहा है 

ग) फिर से वापस जाने की तैयारी में है  

26) कालोनी की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी किस पर थी?

क) नंबर एक पर 

ख) नंबर दो पर

ग) नंबर तीन पर  

27) नंबर एक के हिसाब से कौन-सी क्षमता उनके पास थी?

क) यानों को ऊपर ही ऊपर बेकार कर देने की

ख) यानों को जलाकर खाक कर देने की 

ग) यानों के अंदर जाकर काम करने की

28) नंबर एक की जानकारी के अनुसार अंतरिक्ष यानों में कौन हैं?

क) केवल जीव

ख) केवल जानवर

ग) केवल यंत्र  

29) नंबर दो ने कौन-सा खतरा जताया?

क) यंत्रों को बेकार करने से दूसरे ग्रह के लोग हमारे बारे में जान जाएँगे 

ख) यंत्रों के बेकार करने से दूसरे ग्रह के लोग हमपर आक्रमण करेंगे

ग) यंत्रों के बेकार करने से दूसरे ग्रह के लोग यहाँ से भाग जाएँगे

30) नंबर तीन कौन-सा काम देखते थे?

क) राजकीय व्यवस्था का

ख) सामाजिक व्यवस्था का 

ग) आर्थिक व्यवस्था का 

31) छोटू के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण क्यों था?

क) क्योंकि पापा उसे पिकनिक पर लेकर गए थे

ख) क्योंकि पापा उसे अंतरिक्ष यान में लेकर गए थे 

ग) क्योंकि पापा उसे कंट्रोल रूम में लेकर गए थे 

32) अंतरिक्ष यान से बाहर आया हुआ यांत्रिक हाथ क्या करना चाहता था?

क) मिट्टी उकेर लेना चाहता था 

ख) मिट्टी बाहर फेंकना चाहता था

ग) मिट्टी पर लिखना चाहता था

33) छोटू के द्वारा लाल बटन दबाने का क्या परिणाम हुआ?

क) अंतरिक्ष यान का यांत्रिक हाथ काम करने लगा

ख) अंतरिक्ष यान का यांत्रिक हाथ बेकार हो गया 

ग) अंतरिक्ष यान का यांत्रिक हाथ अंदर गया

34) मंगल की धरती पर अंतरिक्ष यान किसने भेजा था?

क) इसरो -  भारत की अंतरिक्ष संस्था ने  

ख) जाक्सा – जापान की अंतरिक्ष संस्था ने 

ग) नासा – अमेरिका की अंतरिक्ष संस्था ने 

35) पृथ्वी के वैज्ञानिक मंगल ग्रह की मिट्टी का अध्ययन क्यों करना चाहते हैं?

क) मंगल की धरती पर भी पृथ्वी की तरह जीव सृष्टि का अस्तित्व है या नहीं यह जानने के लिए| 

ख) मंगल की धरती पर भी पृथ्वी की तरह मोटरकारों का अस्तित्व है या नहीं यह जानने के लिए|

ग) मंगल की धरती पर भी पृथ्वी की तरह कोरोना की बीमारी का अस्तित्व है या नहीं यह जानने के लिए|

उत्तर  
1 - क  2 - ख  3 - ग  4 - क  5 - ख 
6 - ग   7 - ग  8 - ग    9 - ख     10-ग  
11-क   12-ख  13-ग    14-क     15-ख  
16-ग   17-क  18-ख    19-ग     20-क  
21-ख   22-ग  23-ग    24-क     25-ख  
26-क   27-ख  28-ग    29-क     30-ख  
31-ग   32-क  33-ख    34-ग     35-क  

अतिरिक्त प्रश्न 

प्रश्न 2. निम्नलिखित सवालों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए|

1) ‘पार नजर के’ इस पाठ के लेखक कौन हैं?

उत्तर :- ‘पार नजर के’ इस पाठ के लेखक जयंत विष्णु नार्लीकर हैं|

2) छोटू किस ग्रह का निवासी था?

उत्तर :- छोटू मंगल ग्रह का निवासी था|

3) छोटू के पापा क्या काम करते थे?

उत्तर :- छोटू के पापा एक वैज्ञानिक थे अतः अंतरिक्ष की गतिविधियों पर ध्यान रखने का काम करते थे|

4) छोटू और छोटू की माँ के बीच कौन-सा वार्तालाप होता था?

उत्तर:- सुरंगनुमा रास्ते की तरफ पापा क्यों जाते है इस बात को लेकर छोटू और छोटू की माँ के बीच वार्तालाप होता था|

5) सुरंगनुमा रास्ते का इस्तेमाल कौन करते थे?

उत्तर :- अंतरिक्ष की गतिविधियों पर ध्यान रहने वाले वैज्ञानिक ही सुरंगनुमा रास्ते का इस्तेमाल करते थे|

6) छोटू ने पापा की नजर बचाकर चोरी-छुपे क्या किया?

उत्तर :- छोटू ने पापा की नजर बचाकर चोरी-छुपे पापा का सिक्युरिटी-पास हथिया लिया|

7) छोटू की कालोनी कहाँ बसी हुई थी?

उत्तर :- छोटू की कालोनी जमीन के नीचे बसी हुई थी|

8) छोटू ने सुरंगनुमा रास्ते का दरवाजा कैसे खोला?

उत्तर :- दरवाजे के खाँचे में पापा का सिक्युरिटी-पास डालकर छोटू ने सुरंगनुमा रास्ते का दरवाजा खोला|

9) छोटू को किसने पकड़ लिया?

उत्तर:- छोटू को सिपाहियों ने पकड़ लिया|

10) छोटू ने पापा को कौन-सा सवाल पूछा?

उत्तर :- जब छोटू के पापा ने सुरंगनुमा रास्ते से जाने के लिए छोटू को मना किया तब छोटू ने पापा से यह सवाल किया – तो फिर आप कैसे जाते हैं वहाँ?

11) छोटू के प्रश्न पर छोटू के पापा ने क्या जवाब दिया?

उत्तर :- छोटू के पापा ने कहा कि – मैं वहाँ एक खास किस्म का स्पेस-सूट पहनकर जाता हूँ| इस स्पेस-सूट से मुझे ऑक्सीजन मिलता है, जिससे मैं साँस ले सकता हूँ| इसी स्पेस-सूट की वजह से बाहर की ठंड से मैं अपने आप को बचा सकता हूँ| खास किस्म के जूतों की वजह से जमीन के ऊपर मेरा चलना मुमकिन होता है| जमीन के ऊपर चलने-फिरने के लिए हमें एक विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है|

12) मंगल ग्रह का प्राकृतिक संतुलन कैसे बिगड़ गया?

उत्तर :- सूरज की रोशनी में परिवर्तन होने के कारण मंगल ग्रह का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया|

13) बड़े होकर क्या काम करने की मंशा छोटू ने जाहिर की?

उत्तर :- बड़े होकर पापा की तरह वैज्ञानिक का काम करने की मंशा छोटू ने जाहिर की|

14) दूसरे दिन छोटू के पापा काम पर गए तो उन्होंने क्या देखा?

उत्तर :- दूसरे दिन छोटू के पापा काम पर गए तो उन्होंने देखा कि कंट्रोल रूम का वातावरण बदला-बदला-सा था|

15) छोटू के पापा ने कौन-सा संदेह प्रकट किया?

उत्तर :- टी. वी. स्क्रीन पर दिख रहा बिन्दु कोई अंतरिक्ष यान होने का संदेह छोटू के पापा ने प्रकट किया|

16) अंतरिक्ष यान में कितने जीव सवार थे?

उत्तर :- अंतरिक्ष यान में कोई जीव नहीं थे सिर्फ यंत्र थे|

17) अंतरिक्ष यान से सर्वप्रथम क्या बाहर आया?

उत्तर :- अंतरिक्ष यान से सर्वप्रथम एक यांत्रिक हाथ बाहर आया?

18) अंतरिक्ष यान से बाहर निकला यांत्रिक हाथ क्या करना चाहता था?

उत्तर :- अंतरिक्ष यान से बाहर निकला यांत्रिक हाथ मंगल की धरती की मिट्टी उकेर लेना चाहता था|

19) मंगल की धरती पर उतरा अंतरिक्ष यान कहा से आया था?

उत्तर :- मंगल की धरती पर उतरा अंतरिक्ष यान पृथ्वी से आया था|

20) अंतरिक्ष यान पृथ्वी से कौन-सी संस्था द्वारा भेजा गया था?

उत्तर :-  अंतरिक्ष यान पृथ्वी से नेशनल एअरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन अर्थात ‘नासा’ इस संस्था द्वारा भेजा गया था|

प्रश्न अभ्यास

कहानी से

1) छोटू का परिवार कहाँ रहता था?

उत्तर :- छोटू का परिवार मंगल ग्रह पर जमीन के नीचे बनाए गए घरों में रहता था|

2) छोटू को सुरंग में जाने की इजाजत क्यों नहीं थी? पाठ के आधार पर लिखो|

उत्तर :- सुरंग से जाने की इजाजत छोटू तो क्या किसी भी सामान्य व्यक्ति को नहीं थी क्योंकि उस सुरंग से जमीन पर जाने का रास्ता था वहाँ केवल वैज्ञानिक ही जा सकते थे|

3) कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने क्या देखा और वहाँ उसने क्या हरकत की?

उत्तर :- छोटू जब पापा के साथ कंट्रोल रूम में गया तो सबका ध्यान टी.वी. स्क्रीन पर दिख रहे अंतरिक्ष यान पर था, मगर छोटू का सारा ध्यान कॉन्सोल पैनल पर था| जिसके बटन देखकर वह स्वयं को रोक नहीं सका और उसने कॉन्सोल पैनल का बटन दबाने की हरकत की|

4) इस कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन था| वह सब नष्ट कैसे हो गया? इसे लिखो|

उत्तर :- मंगल ग्रह पर पहले जन-जीवन था परंतु सूरज की रोशनी में हुए परिवर्तन के कारण वहाँ के वातावरण में बदलाव होने लगा| प्रकृति के इस बदले हुए रूप का सामना करने में वहाँ के पशु-पक्षी, पेड़-पौधे और अन्य जीव अक्षम साबित हुए और एक-एक सब मर गए| जिसके कारण वहाँ का आम जन-जीवन सब नष्ट हो गया|   

5) कहानी में अंतरिक्ष यान को किसने भेजा था और क्यों?

उत्तर :- पृथ्वी के वैज्ञानिक मंगल की धरती का वहाँ की मिट्टी का अध्ययन करने के लिए बड़े उत्सुक थे| वे जानना चाहते थे कि पृथ्वी की तरह मंगल की धरती पर भी क्या जीव सृष्टि का अस्तित्व है? इस प्रश्न का उत्तर पाने के लिए पृथ्वी से नासा द्वारा अंतरिक्ष यान को भेजा गया था|

6) नंबर एक, नंबर दो और नंबर तीन अजनबी से निबटने के कौन से तरीके सुझाते हैं और क्यों?

उत्तर :- कहानी में जब मंगल की धरती पर अंतरिक्ष यान पहुँच जाता है तो नंबर एक जिन पर कालोनी की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी उनके अनुसार यान को नष्ट करने में कोई समझदारी नहीं थी| इससे हमें कोई जानकारी प्राप्त नहीं होगी| उनके अनुसार यान में सिर्फ यंत्र हैं| इसी प्रकार नंबर दो जो एक वैज्ञानिक थे उनके अनुसार यंत्रों को बेकार कर देने में भी खतरा है क्योंकि यंत्रों को बेकार करने से दूसरे ग्रह के लोग हमारे बारे में जान जाएंगे इसलिए नंबर दो की राय से सिर्फ यंत्रों का अवलोकन करना ही श्रेयस्कर है| नंबर तीन जो सामाजिक व्यवस्था का काम देख रहे थे उनके अनुसार जहाँ तक हो सके हमें अपने अस्तित्व को छिपाए ही रखना चाहिए| ताकि यंत्रों को यह गलतफहमी हो कि मंगल की धरती पर कोई चीज महत्वपूर्ण नहीं है| इस प्रकार से नंबर एक, नंबर दो और नंबर तीन अजनबी से निबटने के तरीके सुझाते हैं|

Share on :


CBSE कक्षा 6 हिंदी 
हिंदी - वसंत भाग - 1 

पाठ सूची - 

पाठ के नाम पर क्लिक करें 👇 

पाठ 1 - वह चिड़िया जो 
पाठ 2 - बचपन 
पाठ 3 - नादान दोस्त 
पाठ 4 - चाँद से थोड़ी-सी गप्पें 
पाठ 5 - अक्षरों का महत्व 
पाठ 6 - पार नजर के 
पाठ 7 - साथी हाथ बढ़ाना 
पाठ 8 - ऐसे-ऐसे 
पाठ 9 - टिकट - अलबम 

Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट