> NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 3 'नादान दोस्त' Q&A ~ Smart Bhasha

NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 3 'नादान दोस्त' Q&A

पाठ 3 - ‘नादान दोस्त’ 

कक्षा 6 वसंत भाग-1 [पाठ - 3 ‘नादान दोस्त’]

यहाँ हम हिंदी कक्षा 6 वसंत भाग-1 पाठ 3 नादान दोस्त’ के MCQ प्रश्न, अतिरिक्त प्रश्न और NCERT पुस्तक के अनुसार अभ्यास प्रश्नों के उत्तर इन सभी के बारे में जानेंगे ..

Apani bhasha | NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 3 Nadan dost |Apani bhasha | NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 3 Nadan dost |Apani bhasha | NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 3 Nadan dost |

By Apani Bhasha

पाठ क्रम
1) MCQ प्रश्न  2) अतिरिक्त प्रश्न  3) प्रश्न अभ्यास 

लेखक परिचय

लेखक – प्रेमचंद 

जन्म – 1880  मृत्यु – 1936

 

1) MCQ प्रश्न

प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए|

1) ‘नादान दोस्त’ इस पाठ के लेखक कौन हैं?

क) केदारनाथ अग्रवाल

ख) प्रेमचंद

ग) गुणाकार मुले

2) ‘नादान दोस्त’ कहानी में चित्रित भाई-बहन का नाम क्या हैं?

क) श्यामा और शम्मी

ख) केशव और केतकी

ग) श्यामा और केशव

3) भाई-बहन ने किसको मदद करने की सोची?

क) चिड़िया को

ख) बगुले को

ग) गाय को 

4) केशव के घर कार्निस के ऊपर किसके अंडे थे?

क) कौवे के

ख) चिड़िया के

ग) कबूतर के

5) दोनों भाई-बहन के दिल में चिड़िया को लेकर कौन-से सवाल आते थे?

क) चिड़िया के अंडे कितने बड़े होंगे?

ख) किस रंग के होंगे?

ग) कितने होंगे?

घ) क्या खाते होंगे?

ङ) उसमें से बच्चे किस तरह निकल आएँगे?

च) ऊपर के सभी

6) क्यों भाई, बच्चे निकलकर फुर्र-से उड़ जाएँगे? श्यामा के इस सवाल पर केशव ने क्या जवाब दिया?

क) हाँ, जरूर उड़ जाएँगे|

ख) नहीं री पगली, पहले पर निकलेंगे|

ग) नहीं री पगली, पहले पैर निकलेंगे|

7) श्यामा के कौन-से सवाल का जवाब केशव नहीं दे पाया?

क) चिड़िया के अंडे कितने बड़े होंगे?

ख) बच्चों को क्या खिलाएगी बेचारी?

ग) उसमें से बच्चे किस तरह निकल आएँगे?

8) कार्निस पर चिड़िया के घोंसल में कितने अंडे थे?

क) तीन

ख) चार

ग) पाँच

9) चिड़िया के अंडों को मदद करने का परिणाम क्या हुआ?

क) चिड़िया ने अंडों को संभालकर रखा

ख) चिड़िया ने अंडों को पंखों के नीचे रखा

ग) चिड़िया ने अंडों को ढकेल दिया 

10) केशव को अपनी कौन-सी गलती पर अफसोस हुआ?

क) अंडों की हिफाजत करने के जोश में उसने उनका सत्यानाश कर डाला

ख) चुपके से चिड़िया के घोंसले को नीचे उतारने की गलती

ग) चिड़िया के पंखों को धागे से बाँध देने की गलती

उत्तर  
1-ख  2-ग  3-क  4-ख  5-च 
6-ख   7-ख  8-क    9-ग    10-क  

2) अतिरिक्त प्रश्न

प्रश्न 2. निम्नलिखित सवालों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए|

1) ‘नादान दोस्त’ कहानी में चित्रित भाई बहन का नाम क्या है?

उत्तर :- ‘नादान दोस्त’ कहानी में चित्रित भाई बहन का नाम केशव और श्यामा है|

2) केशव के घर के कार्निस के ऊपर किसने अंडे दिए थे?

उत्तर :- केशव के घर के कार्निस के ऊपर चिड़िया अंडे दिए थे|

3) केशव और श्यामा किसको देखने के लिए अधीर हो उठते थे?

उत्तर :- केशव और श्यामा चिड़िया के अंडों को देखने के लिए अधीर हो उठते थे|

4) केशव और श्यामा ने क्या फैसला किया?

उत्तर :- केशव और श्यामा ने कार्निस पर चिड़िया के बच्चों को थोड़ा-सा दाना रख देने का फैसला किया|

5) केशव और श्यामा ने कार्निस पर दाना रखने का फैसला क्यों किया था?

उत्तर :- केशव और श्यामा ने कार्निस पर दाना रखने का फैसला इसलिए किया था, ताकि चिड़िया को अपने बच्चों के लिए दाना लाने के लिए कहीं दूर न जाना पड़े|

6) केशव ने टोकरी का सूराख किससे बंद किया?

उत्तर :- केशव ने टोकरी का सूराख कागज ठूँसकर बंद किया|

7) कार्निस पर केशव ने कितने अंडे देखे?

उत्तर :- कार्निस पर केशव ने तीन अंडे देखे|

8) केशव ने कपड़े की गद्दी बनाकर कहाँ राखी?

उत्तर :- केशव ने कपड़े की गद्दी बनाकर तिनकों पर बिछाकर राखी|

9) चार बजे श्यामा ने क्या देखा?

उत्तर :- चार बजे एकाएक जब श्यामा की नींद खुली तो वह दौड़कर कार्निस के पास आई तब उसने देखा कि टोकरी का कोई पाता नहीं और तीनों अंडे जमीन पर टूटे पड़े है|

10) केशव को किस बात पर कई दिनों तक अफसोस होता रहा?

उत्तर :- चिड़िया के अंडों की हिफाजत करने के जोश में उसने अंडों का सत्यानाश कर डाला था इस बात का केशव को कई दिनों तक अफसोस रहा|

 

3) प्रश्न अभ्यास

कहानी से

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए|
1) अंडों के बारे में केशव और श्यामा के मन में किस तरह के सवाल उठते थे? वे आपस ही में सवाल-जवाब करके अपने दिल को तसल्ली क्यों दे दिया करते थे?
उत्तर :- दरअसल देखा जाए तो बालमन में बहुत सारी जिज्ञासा रहती हैं| केशव और श्यामा ने इसके पहले कभी अंडे नहीं देखे होंगे| उनकी अम्मी ने घर के कामों के कारण और पिताजी ने पढ़ने लिखने के काम के कारण उन्हें अंडों के बारे में कभी नहीं बताया होगा| इस कारण उनको पता नहीं था कि अंडों का आकार कितना बड़ा होता है? अंडे किस रंग के होते हैं? उनमें बच्चे कैसे पैदा होते हैं? वे क्या खाते हैं? उनका घोसला कैसा होता है? आदि प्रकार के सवाल आपस में करके केशव और श्यामा अपने दिल को तसल्ली दे दिया करते थे|

2) केशव ने श्यामा से चिथड़े, टोकरी और दाना-पानी मँगाकर कार्निस पर क्यों रखे थे?
उत्तर :- एक दिन केशव और श्यामा ने चिड़िया को कार्निस पर आते-जाते देखा तो उन्होंने अंदाजा लगाया की कार्निस पर चिड़िया के बच्चे होंगे| उन बच्चों को धूप से बचाने के लिए टोकरी का प्रबंध किया गया| कार्निस पर देखने के बाद पता चला की तिनकों पर तीन अंडे हैं तो उनके लिए चिथड़ों से गद्दी बनाई गई| पत्थर की तेल की प्याली खाली करके, उसे साफ करके उसमें पानी रखने की व्यवस्था की गई| चावल लाकर चिड़िया और उनके होनेवाले बच्चों के खाने-पीने का प्रबंध किया गया|

3) केशव और श्यामा ने चिड़िया के अंडों की रक्षा की या नादानी?
उत्तर :- केशव और श्यामा चिड़िया के अंडों की रक्षा ही करना चाहते थे| इसलिए उन्होंने चिड़िया के बच्चों के खाने-पीने की सारी व्यवस्था कर दी थी| परंतु यह उनकी नादानी सिद्ध हुई| उन्हें नहीं मालूम था की चिड़िया अपने अंडों की हिफाजत कर सकती है| केशव और श्यामा ने अंडों की रक्षा करने के प्रयास में उन अंडों को छूकर गंदा कर दिया था| इसलिए चिड़िया ने उन अंडों को छोड़ दिया| वे दोनों बिना स्वार्थ के अंडों की रक्षा करना चाहते थे पर उनके हाथ से हत्या हो गई|

कहानी से आगे

1) केशव और श्यामा ने अंडों के बारे में क्या-क्या अनुमान लगाए? यदि उस जगह तुम होते तो क्या अनुमान लगाते और क्या करते?
उत्तर :- केशव और श्यामा ने अनुमान लगाया की कार्निस पर चिड़िया के अंडों से बच्चें निकाल आए होंगे| चिड़िया उनके खाने-पीने के लिए इतना दाना-पानी कहाँ से लाएगी| उन बच्चों को धूप से भी तकलीफ होगी| गरीब बच्चें चूँ-चूँ करके मर जाएँगे| केशव और श्यामा की जगह हम होते तो चिड़िया के कार्निस पर होने की खबर पहले माँ को दे देते और माँ के कहने के अनुसार चिड़िया की मदद करने का प्रबंध करते|

2) माँ के सोते ही केशव और श्यामा दोपहर में बाहर क्यों निकल आए? माँ के पूछने पर भी दोनों में से किसी ने किवाड़ खोलकर दोपहर में बाहर निकलने का कारण क्यों नहीं बताया?

उत्तर :- दोपहर के समय में माँ सो गई थी| माँ को इस बात की खबर होती तो वह बच्चों को इस प्रकार की हरकत करने से रोकती इसलिए वे दोनों दोपहर के समय में बाहर निकले थे| माँ के पूछने पर भी दोनों में से किसी ने किवाड़ खोलकर दोपहर में बाहर निकलने का कारण इसलिए नहीं बताया क्योंकि दोनों के मन में माँ से पिटाई होने का दर था|

3) प्रेमचंद जी ने इस कहानी का नाम ‘नादान दोस्त’ रखा। आप इसे क्या शीर्षक देना चाहोगे?
उत्तर :- इस कहानी का दूसरा शीर्षक हम ‘बच्चों की नादानी’ या ‘चिड़िया के अंडे’ देना चाहेंगे|

अनुमान और कल्पना

1) इस पाठ में गरमी के दिनों की चर्चा है। अगर सरदी या बरसात के दिन होते तो क्या-क्या होता? अनुमान करो और अपने साथियों को सुनाओ।
उत्तर :- पाठ में अगर सरदी के मौसम की बात होती तो केशव और श्यामा अंडों को सरदी से बचाने के लिए चिथड़े की गद्दी की जगह अंडों के नीचे उनी कपड़ा रखते| यदि बारिश का मौसम होता तो वे अंडों की हिफाजत करने के लिए टोकरी की जगह छाता या प्लास्टिक के पेपर की व्यवस्था करते|

2) पाठ पढ़कर मालूम करो कि दोनों चिड़ियाँ वहाँ फिर क्यों नहीं दिखाई दीं? वे कहाँ गई होंगी? इस पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर बातचीत करो।
उत्तर :- कार्निस पर रखे अंडों को केशव ने हाथ लगाया था यह चिड़िया ने देखा होगा इसलिए उसने उन अंडों को छोड़ दिया| अंडे टूट गए थे और चिड़िया के नजर में वह जगह भी सुरक्षित नहीं थी इसलिए चिड़िया सुरक्षित जगह की तलाश में कहीं दूर चली गई होगी|

3) केशव और श्यामा चिड़िया के अंडों को लेकर बहुत उत्सुक थे। क्या तुम्हें भी किसी नई चीज, या बात को लेकर कौतूहल महसूस हुआ है? ऐसे किसी अनुभव का वर्णन करो और बताओ कि ऐसे में तुम्हारे मन में क्या-क्या सवाल उठे?
उत्तर :- हाँ मुझे याद है पिछले साल हमारी एक बकरी को दो बच्चें हुए थे| बच्चों को देखना मुझे बहुत अच्छा लगता था| शुरुआत में उन्हें दूध पीना ही नहीं आता था| माँ के साथ जाकर मैं भी उन बच्चों को दूध पिलाने में मदद करता था| उन बच्चों के शरीर पर के कोमल बाल और उनकी गोल-गोल आँखें बहुत लुभावनी थी| मैं ज्यादा-से-ज्यादा समय उनके साथ ही रहता था|

*****

Share On :


CBSE कक्षा 6 हिंदी 
हिंदी - वसंत भाग - 1 

पाठ सूची - 

पाठ के नाम पर क्लिक करें 👇 

पाठ 1 - वह चिड़िया जो 
पाठ 2 - बचपन 
पाठ 3 - नादान दोस्त 
पाठ 4 - चाँद से थोड़ी-सी गप्पें 
पाठ 5 - अक्षरों का महत्व 
पाठ 6 - पार नजर के 
पाठ 7 - साथी हाथ बढ़ाना 
पाठ 8 - ऐसे-ऐसे 
पाठ 9 - टिकट - अलबम 

Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट