> NCERT Solution For Class 7 Hindi Chapter 3 ‘हिमालय की बेटियाँ’ MCQ & Extra Questions [2021-22] ~ Smart Bhasha

NCERT Solution For Class 7 Hindi Chapter 3 ‘हिमालय की बेटियाँ’ MCQ & Extra Questions [2021-22]

 NCERT Solution For Class 7 Hindi Chapter 3 ‘हिमालय की बेटियाँ’ MCQ & Extra Questions [2021-22]


हिमालय की बेटियाँ’

#कक्षा वसंत भाग-2 [पाठ - 3 ‘हिमालय की बेटियाँ’] MCQ & Extra Questions

यहाँ हम हिंदी कक्षा 7 वसंत भाग-2 पाठ 3 हिमालय की बेटियाँ’ के MCQ प्रश्न, अतिरिक्त प्रश्न और NCERT पुस्तक के अनुसार अभ्यास प्रश्नों के उत्तर इन सभी के बारे में जानेंगे ..

Apani bhasha | Himalay ki betiyan | Extra Saval-Javab Q&A | 2021-2022 | Apani bhasha | Himalay ki betiyan | Extra Saval-Javab Q&A | 2021-2022 | Apani bhasha | Himalay ki betiyan | Himalay ki betiyan |

By Apani Bhasha

पाठ क्रम

भाग 1

1) MCQ प्रश्न

2) अतिरिक्त प्रश्न

 

 

भाग 2

3) प्रश्न अभ्यास

 

लेखक परिचय  

लेखक – नागार्जुन

जन्म – 1911  मृत्यु – 1998 

Apani bhasha | Himalay ki betiyan | Extra Saval-Javab Q&A | 2021-2022 | Apani bhasha | Himalay ki betiyan | Extra Saval-Javab Q&A | 2021-2022 | Apani bhasha | Himalay ki betiyan | Himalay ki betiyan | 


भाग 1


1) MCQ प्रश्न


प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब
दीजिए|

1) ‘हिमालय की बेटियाँ’ इस पाठ के लेखक कौन हैं?

क) नागार्जुन

ख) शिवप्रसाद सिंह

ग) भवानीप्रसाद मिश्र

2) लेखक के दिल में किसके प्रति श्रद्धा भाव थे?

क) पहाड़ के प्रति

ख) नदियों के प्रति 

ग) हिमालय के प्रति

3) हिमालय के कंधे पर कौन उछल-कूद कर रहा हैं?

क) पेड़

ख) पंछी

ग) नाड़ियाँ 

4) लेखक ने महान पिता किसे कहा हैं?

क) पहाड़ को

ख) नदियों को

ग) हिमालय को

5) लेखक ने समुद्र को सौभाग्यशाली क्यों कहा है?

क) क्योंकि वह बड़ा ही विशाल और समृद्ध है

ख) क्योंकि उसे हिमालय की बेटियों का हाथ पकड़ने का श्रेय मिला है

ग) क्योंकि उसके कारण यातायात में काफी मदद होती हैं

6) लेखक ने किसको ससुर और दामाद कहा है?

क) ससुर-हिमालय और दामाद-समुद्र

ख) ससुर-समुद्र और दामाद-हिमालय

ग) ससुर-पहाड़ और दामाद-मैदान

7) चंचल नदियों को देखकर लेखक को किसकी याद आ गई?

क) अपने पापा की

ख) कवि कालिदास की

ग) महर्षि व्यास की

8) नदियों को लोकमाता किसने कहा हैं?

क) काका कालेलकर 

ख) वी वा शिरवाड़कर

ग) सुमित्रानंदन पंत

9) सतलज नदी के पानी में पैर डालने से लेखक में क्या परिवर्तन हुआ?

क) लेखक के मन में पुरानी यादें आने लगी

ख) लेखक का तन और मन ताजा हो गया   

ग) लेखक को भूख और प्यास सताने लगी

10) सतलज नदी के लिए लेखक ने कौन-सा गाना गुनगुनाया?

क) जय हो गंगा मैया

ख) जय हो सतलज बहन तुम्हारी 

ग) सतलज तुम हो बड़ी महान

 

उत्तर :- 1) क   2) ख   3) ग   4) ग   5) ख 

       6) क   7) ख   8) क   9) ख   10) ख

Apani bhasha | Himalay ki betiyan | Extra Saval-Javab Q&A | 2021-2022 | Apani bhasha | Himalay ki betiyan | Extra Saval-Javab Q&A | 2021-2022 | Apani bhasha | Himalay ki betiyan | Himalay ki betiyan |

 

2) अतिरिक्त प्रश्न

 

 

प्रश्न 2. निम्नलिखित सवालों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए|

1) ‘हिमालय की बेटियाँ’ इस पाठ के लेखक कौन है?

उत्तर :- ‘हिमालय की बेटियाँ’ इस पाठ के लेखक नागार्जुन है|

2) लेखक को अभी तक नदियाँ किसकी भाँति प्रतीत होती थी?

उत्तर :- लेखक को अभी तक नदियाँ शांत, गंभीर, अपने आप में खोई हुई तथा संभ्रांत महिला की भाँति प्रतीत होती थी|

3) लेखक को नदियाँ दुबली-पतली कहाँ पर लगी?

उत्तर :- लेखक जब हिमालय के कंधे पर चढ़े तब लेखक को नदियाँ दुबली-पतली लगी|

4) वह कौन लक्ष्य है जिसने नदियों को बेचैन कर रखा है?

उत्तर :- नदियों को बेचैन करने वाला उनका लक्ष्य ‘समुद्र’ है|

5) नदियों का लीला-निकेतन कैसा है?

उत्तर :- बरफ़ जली नंगी पहाड़ियाँ, छोटे-छोटे पौधों से भरी घाटियाँ, बंधुर अधित्यकाएँ, सरसब्ज उपत्यकाएँ ऐसा है नदियों का लीला-निकेतन|

6) सिंधु और ब्रह्मपुत्र नाम सुनते ही लेखक की आँखों के सामने कौन-कौन-सी नदियाँ नाचने लगती है?

उत्तर :- सिंधु और ब्रह्मपुत्र नाम सुनते ही लेखक की आँखों के सामने रावी, सतलुज, व्यास, चनाब, झेलम, काबुल (कुभा), कपिशा, गंगा, यमुना, सरयू, गंडक, कोसी आदि छोटी-बड़ी नदियाँ नाचने लगती है

7) लेखक ने समुद्र को सौभाग्यशाली क्यों कहा है?

उत्तर :- लेखक ने समुद्र को सौभाग्यशाली इसलिए कहा है क्योंकि समुद्र को पर्वतराज हिमालय की बेटियों का हाथ पकड़ने का श्रेय मिला है|

8) कालिदास ने नदी का किस रूप में वर्णन किया है?

उत्तर :- कालिदास ने नदी का एक प्रेयसी के रूप में वर्णन किया है|

9) काका कालेलकर ने नदियों को क्या कहा है?

उत्तर :- काका कालेलकर ने नदियों को लोकमाता कहा है|

10) लेखक ने नदी को किस रूप में माना है?

उत्तर :- लेखक ने नदी को बहन के रूप में माना है|

11) लेखक के मन में नदियों के प्रति कैसे भाव थे?

उत्तर :- लेखक के मन में नदियों के प्रति श्रद्धा के भाव थे|

12) लेखक और कवियों ने नदियों का कौन-कौन से रूप में वर्णन किया है?

उत्तर :- लेखक और कवियों ने नदियों का माता, बहन, बेटियाँ तथा प्रेयसी के रूप में वर्णन किया है|

 

भाग 2  

 👇 यहाँ क्लिक करें

3) प्रश्न अभ्यास

Apani bhasha | Himalay ki betiyan | Extra Saval-Javab Q&A | 2021-2022 | Apani bhasha | Himalay ki betiyan | Extra Saval-Javab Q&A | 2021-2022 | Apani bhasha | Himalay ki betiyan | Himalay ki betiyan |

Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट