> NCERT Solutions For Class 7 Hindi Chapter 2 'दादी माँ' [2021-22] ~ Smart Bhasha

NCERT Solutions For Class 7 Hindi Chapter 2 'दादी माँ' [2021-22]

 

NCERT Solutions For Class 7 Hindi Chapter 2 'दादी माँ'   [2021-22]

Dadi ma
apani bhasha


प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए|

 

1) ‘दादी माँ’ इस पाठ के लेखक कौन हैं?

क) प्रेमचंद           ख) नागार्जुन

ग) शिवप्रसाद सिंह     घ) भवानीप्रसाद मिस्त्र

 

2) लेखक के मित्र लेखक को प्रसन्न करने के लिए उन्हें कौन-सी सूचना देते थे?

क) मौसम की              ख) छुट्टियों की

ग) गाँव जाने की           घ) अस्पताल जाने की

 

3) क्वार के दिनों में लेखक के गाँव के चारों ओर क्या हिलोरे लेने लगता है?

क) फ़सल            ख) पानी

ग) पेड़              घ) हवा

 

4) हलकी बीमारी में लेखक को खाने के लिए क्या मिलता था?

क) नींबू और साबू           ख) सब्जी और रोटी

ग) डाल और खिचड़ी         घ) फल

 

5) लेखक की बीमारी में दादी माँ ने आँचल की गाँठ में क्या लाया था?

क) खाने की चीजें           ख) भगवान का प्रसाद

ग) चबूतरे की मिट्टी        घ) वैद्य की दवा 

 

6) बीमारी में लेखक का सबसे जादा खयाल कौन रखता था?

क) लेखक की माँ           ख) लेखक की दादी

ग) लेखक के पिता          घ) लेखक के दादा

 

7) एक दिन दोपहर के समय दादी माँ किसपर बिगड़ रही थी?

क) लेखक पर              ख) रामी की चाची ( धन्नो चाची) पर

ग) लेखक की माँ पर        घ) लेखक के पिता पर

 

8) विवाह की रात को जो अभिनय होता था उसमें सारे पार्ट कौन करता था?

क) पुरुष                  ख) औरतें

ग) लड़के                 घ) लड़कियाँ

 

9) लेखक का ममेरा भाई राघव कहाँ सो रहा था?

क) मकान में         ख) कमरे में

ग) खेत में           घ) दालान में

 

10) दादी ने संदूक से कौन-सी चमचमाती चीज निकली?

क) कंगन            ख) हीरा

ग) काँच             घ) कुमकुम

 

उत्तर :- 1) ग      2) ख     3) ख        4) क       5) ग    

       6) ख     7) ख     8) ख        9) घ      10) क    

apani bhasha

 

प्रश्न 2. निम्नलिखित सवालों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए|

1) ‘दादी माँ’ इस पाठ के लेखक कौन है?

उत्तर :- ‘दादी माँ’ इस पाठ के लेखक शिवप्रसाद सिंह है|

2) लेखक का मन प्रायः अनमना-सा कब हो जाता है?

उत्तर :- थोड़ी-सी कठिनाई पड़ते ही लेखक का मन प्रायः अनमना-सा हो जाता है|

3) लेखक के शुभचिंतक मित्र लेखक को आनेवाली छुट्टियों की सूचना क्यों देते थे?

उत्तर :- लेखक के शुभचिंतक मित्र लेखक को आनेवाली छुट्टियों की सूचना उन्हें प्रसन्न रखने के लिए देते थे|

4) लेखक झाग भरे पानी में कितने दिन नहाएँ थे?

उत्तर :- लेखक झाग भरे पानी में एक-दो दिन नहाएँ थे|

5) आँचल की गाँठ में दादी ने क्या लाया था?

उत्तर :- आँचल की गाँठ में दादी ने किसी शक्तिधारी चबूतरे की मिट्टी लाई थी|

6) दादी माँ को गँवई-गाँव की कौन-सी बातें याद थी?

उत्तर:- दादी माँ को गँवई-गाँव की पचासों किस्म की दवाओं के नाम याद थे|

7) रामी की चाची दादी माँ के पैसे कब देने का सोच रही थी?

उत्तर :- रामी की चाची दादी माँ के पैसे फसल काटने के बाद देने की सोच रही थी|

8) ‘पूतों फलो दूधों नहाओं’ का आशीर्वाद कौन किसे दे रहा था?

उत्तर :- ‘पूतों फलो दूधों नहाओं’ का आशीर्वाद धन्नो चाची दादी माँ को दे रही थी|

9) विवाह के चार-पाँच रोज पहले रात को जो अभिनय होता है, उसमें विशेष रूप से कौन-से दृश्य दिखाए जाते थे?

उत्तर :- विवाह के चार-पाँच रोज पहले रात को जो अभिनय होता है, वह एक ही कथा का हुआ करता था जिसमें विवाह से लेकर पुत्रोत्पत्ति तक के सभी दृश्य दिखाए जाते थे|

10) लेखक के दादा लेखक की दादी को कौन-सी बात कहा करते थे?

उत्तर :- वे सदा दादी को आगे भेजकर अपने पीछे जाने की झूठी बात कहा करते थे|

11) लेखक के पिताजी और किशन भैया किस विषय पर बात कर रहे थे?

उत्तर :- लेखक के पिताजी और किशन भैया कर्जे के बारे में बात कर रहे थे|

12) दादी माँ ने संदूक से कौन-सी चीज निकालकर दी?

उत्तर :- दादी माँ ने संदूक से एक चमचमाती चीज अर्थात कंगन निकालकर दिया|

apani bhasha

Class 7 text Book 👇

कहानी से

 

1) लेखक को अपने दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद आ जाती है?

उत्तर :- दरअसल लेखक की दादी माँ अब नहीं रही है लेकिन जब लेखक को अपने दादी की याद आती है तब बचपन की बहुत सारी बातें याद आती है- क्वार के दिनों में गाँव के चारों और पानी ही पानी हिलोरे लेता था, सब लोग झागभरे जलाशयों में नहाते थे, लेखक की दादी भी उस झगभरे जलाशयों में नहाती थी| लेखक की बीमारी, लेखक बीमार हो जाते तो लेखक की दादी उनका किस प्रकार से खयाल रखती थी, लोगों के दुख दर्द में दादी कैसे मदत करती थी, धन्नो चाची को किस प्रकार मदत की थी, किशन भैया के शादी की बातें, घर की डाँवाडोल स्थिति में किस प्रकार दादी ने परिवार वालों का साथ दिया आदि बातें लेखक को याद आ जाती है|

 

2) दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति खराब क्यों हो गई थी?

उत्तर :- दादा की मृत्यु के बाद ‘मुँह में राम बगल में छुरी’ इस प्रवृत्ति के मित्र बढ़ गए, दादा के श्राद्ध में दादी के मना करने पर भी लेखक के पिताजी ने ढेर सारी संपत्ति खर्च कर दी थी आदि बातों के कारण दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी|

 

3) दादी माँ के स्वभाव का कौन-सा पक्ष आपको सबसे अच्छा लगता है और क्यों?

उत्तर :- दादी माँ बहुत ही नेक स्वभाव वाली औरत थी, दूसरों का दुख-दर्द उसे बर्दाश्त नहीं होता था|  धन्नो चाची जब दादी के पास पैसे माँगने आई थी तब दादी ने उससे पहले के पैसे वापस करने के लिए उसपर गुस्सा किया| धन्नो चाची की बेटी की शादी है यह बात जानकार  धन्नो चाची को दस रुपए का नोट देकर पीछे का पैसा माफ कर दिया| यह बात मन को छु जाती है| गरीबों को मदत करने का यह दादी माँ के स्वभाव का पक्ष मुझे बहुत अच्छा लगा|

apani bhasha

 Class 7 text Book 👇

कहानी से आगे

 

1) आपने इस कहानी में महीनों के नाम पढ़े, जैसे- क्वार, आषाढ़, माघ| इन महीनों में मौसम कैसा रहता है, लिखिए|

उत्तर :- i) ‘क्वार’ की बात करें तो- इस महीने तक आते-आते वर्षा समाप्त होने लगती है, कुछ जगह पर बारिश होती है, सफेद और बिना पानी के बदल छा जाते है, क्वार के बाद ठंड के मौसम के चिह्न दिखाई देते है|

      ii) ‘आषाढ़’ की बात करें तो- इस महीने में गरमी समाप्त होकर बारिश शुरू होती है|

      iii) ‘माघ’ की बात करें तो- इस महीने में भयंकर ठंड रहती है|

 

2) ‘अपने-अपने मौसम की अपनी-अपनी बातें होती हैं’- लेखक के इस कथन के अनुसार यह बताइए कि किस मौसम में कौन-कौन सी चीजें विशेष रूप से मिलती है?

उत्तर :- प्राकृतिक स्थिति के अनुसार भारत देश में तीन प्रकार के मौसम हैं-

i) बरसात का मौसम – इस मौसम में अधिकतर बारिश होती है, बहुत प्रकार के फल इस मौसम ने मिलते है, जैसे कई प्रकार के आम, सेब, पिच, नाशपाती, जामुन, आलूबुखारा आदि.. सब्जियों में लौकी, कद्दू, करेला, परवल, ग्वार फली, भिंडी आदि मिलते है|

      ii) ठंड का मौसम – इस मौसम में शरीर ठंड अधिक होने के कारण लोग गरम पेय पीना पसंद करते है, इसमें चाय, कॉफी, गरमा गरम समोसे, पूरी, फलों में सेब, केला, अंगूर आदि.. सब्जियों में पत्तागोभी, टमाटर, लहसुन, फूलगोभी, चुकंदर आदि मिलते है| 

      iii) गरमी का मौसम – गरमी के मौसम में गरमी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पीते है जिसमें सरबत, कोक, पेप्सी, कुल्फी, बर्फ के गोले आदि.. फलों में आम, अनार, अंगूर, तरबूज, खरबूज आदि.. सब्जियों में आलू, बैंगन, करेला, पत्तागोभी आदि मिलते है|

apani bhasha

शायद आपको यह भी पसंद आए .. 👇

1) ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’-सवाल-जवाब

2) YOU-TUBE-VIDEO-हम पंछी उन्मुक्त गगन के  

apani bhasha

Class 7 text Book 👇

Previous
Next Post »

1 comments:

Click here for comments
Unknown
admin
21 मई 2021 को 8:18 pm बजे ×

Bahut Accha likhaa hai

Congrats bro Unknown you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar

लोकप्रिय पोस्ट