> ‘रक्त और हमारा शरीर’ NCERT Solution for class 7 Hindi chapter -6 ~ Smart Bhasha

‘रक्त और हमारा शरीर’ NCERT Solution for class 7 Hindi chapter -6

गद्य पाठ – रक्त और हमारा शरीर

Rakt aur hamara sharir

लेखक  
यतीश अग्रवाल

कक्षा 7 वसंत भाग-2 गद्य पाठ 6 - रक्त और हमारा शरीर-

यहाँ हम CBSE हिंदी कक्षा 7 वसंत भाग-2 गद्य पाठ 6 - रक्त और हमारा शरीर इस गद्य पाठ के MCQ, अतिरिक्त प्रश्न, पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नों के बारे में जानेंगे ..

Apanibhasha| rakt aur hamara sharir| रक्त और हमारा शरीर|MCQ, Q&A|Apanibhasha| rakt aur hamara sharir| रक्त और हमारा शरीर|MCQ, Q&A|Apanibhasha| rakt aur hamara sharir| रक्त और हमारा शरीर|MCQ, Q&A|Apanibhasha| rakt aur hamara sharir| रक्त और हमारा शरीर|MCQ, Q&A|

By Apani Bhasha

MCQ

प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए|

1) इस पाठ के लेखक कौन हैं?

क) यतीश अग्रवाल

ख) भगवतीप्रसाद  वाजपेयी

ग) भवानीप्रसाद मिश्र

2) दिव्या किसकी बहन है?

क) सुनिल 

ख) अनिल

ग) रमेश 

3) डॉक्टर ने दिव्या को किसकी जाँच कराने के लिए कहा?

क) आँख की

ख) पेट की

ग) खून की

4) डॉक्टर दीदी ने दिव्या की उँगली से खून निकालकर किसमें डाल दिया?

क) छोटी सी शीशी में

ख) एक बरतन में

ग) बाल्टी में

5) डॉक्टर दीदी ने अनिल से रिपोर्ट कब लेकर जाने के लिए कहा?

क) आज

ख) कल

ग) परसों

6) अनिल ने डॉक्टर दीदी के कमरे में प्रवेश किया उस समय डॉक्टर दीदी क्या जाँच रही थी?

क) सूक्ष्मदर्शी से पेड़ के पत्ते को जाँच रही थी

ख) सूक्ष्मदर्शी से एक विषाणु को जाँच रही थी

ग) सूक्ष्मदर्शी से एक स्लाइड की जाँच कर रही थी

7) डॉक्टर दीदी ने दिव्या की बीमारी का क्या नाम बताया?

क) एनीमिया

ख) मलेरिया

ग) निमोनिया

8) रक्त के कितने भाग होते हैं?

क) दो

ख) तीन

) चार

9) रक्त के भागों को क्या कहा जाता हैं?

क) प्लाज़्मा और बिंबाणु

ख) अस्थि और मज्जा

ग) जीवाणु और विषाणु

10) सूक्ष्मदर्शी से रक्त को देखकर उसकी तुलना अनिल ने किससे की?

क) मिट्टी के कानों से

ख) बालूशाही से

ग) लड्डुओं से

 

उत्तर – 1) क   2)     3)   4) क   5) ख   

      6) ग   7) क    8) क   9) क   10) ख 

 

11) हड्डियों के बीच के भाग को क्या कहते है?

क) मज्जा

ख) अस्थि

ग) रक्त

12) हमारे शरीर को प्रोटीन, लौहतत्व और विटामिन किसमें से मिलता हैं?

क) रक्त से

ख) पौष्टिक आहार से

ग) दूध

13) यदि कोई व्यक्ति उचित आहार ग्रहण नहीं करता तो क्या हो सकता है?

क) शरीर में हड्डी नहीं बनेंगी

ख) शरीर में रक्त-कण नहीं बनेंगे

ग) शरीर में कमजोरी नहीं बनेगी 

14) संतुलित आहार लेने से क्या हो सकता हैं?

क) हम एनीमिया से बच सकते है

ख) हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं

ग) दोनों सही

15) हमारे शरीर में वीर सिपाही कौन होते हैं?

क) सफेद रक्त कण

ख) लाल रक्त कण

ग) पीले रक्त कण

16) हमारे शरीर में बिंबाणुओं का क्या काम होता हैं?

क) रक्त को पतला करने में मदद करना

ख) चोट लगने पर रक्त जमाव क्रिया में मदद करना

ग) रक्त को सफेद करने में मदद करना

17) हमारे शरीर पर लगे घाव के द्वारा रक्त बहुत अधिक मात्रा में बह गया तो क्या करना पड़ता है?

क) शरीर से रक्त निकालना पड़ता है

ख) शरीर को पौष्टिक आहार देना पड़ता है

ग) शरीर में रक्त चढ़ना पड़ता है

18) रक्त को कितने समूह में बाँट दिया गया हैं?

क) दो

ख) तीन

ग) चार

19) रक्तदान कौन कर सकता है?

क) बारह वर्ष से बहुत कम उम्र का स्वस्थ बच्चा

ख) चौदह और पंद्रह वर्ष का एक बड़ा सा व्यक्ति

ग) अठारह वर्ष से अधिक उम्र के स्वस्थ व्यक्ति

20) अनिल ने अंत में डॉक्टर दीदी से क्या कहा?

क) मैं बड़ा होने पर नियमित रूप से रक्तदान करूँगा

ख) मैं बड़ा होने पर कभी रक्तदान नहीं करूँगा

ग) मैं बड़ा होने पर कभी-कभी रक्तदान करूँगा

 

उत्तर – 11) क   12)     13)   14) ख   15) क 

      16) ख   17) ग    18) ग   19) ग   20) क 


अतिरिक्त प्रश्न

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए|

1) ‘रक्त और हमारा शरीरइस पाठ के लेखक कौन है?

उत्तर - ‘रक्त और हमारा शरीरइस पाठ के लेखक यतीश अग्रवाल है|

2) अनिल दिव्या को लेकर अस्पताल क्यों आया था?

उत्तरदिव्या बीमार थी इसलिए अनिल दिव्या को लेकर अस्पताल आया था|

3) अस्पताल में डॉक्टर ने दिव्या को किसकी जाँच करने के लिए कहा?

उत्तरअस्पताल में डॉक्टर ने दिव्या को खून की जाँच करने के लिए कहा|

4) डॉक्टर दीदी ने दिव्या के खून के रिपोर्ट लेने के लिए अनिल को कब बुलाया?

उत्तर - डॉक्टर दीदी ने दिव्या के खून के रिपोर्ट लेने के लिए अनिल को दूसरे दिन बुलाया|

5) अनिल जब दूसरे दिन अस्पताल में डॉक्टर दीदी के कमरे में पहुँचा उस समय डॉक्टर दीदी का क्या काम चल रहा था?

उत्तर - अनिल जब दूसरे दिन अस्पताल में डॉक्टर दीदी के कमरे में पहुँचा उस समय डॉक्टर दीदी सूक्ष्मदर्शी द्वारा खून के स्लाइड की जाँच कर रही थी|

6) डॉक्टर दीदी ने दिव्या को कौन-सी बीमारी बताई?

उत्तर - डॉक्टर दीदी ने दिव्या कोएनीमियायह बीमारी बताई|

7) अनिल ने डॉक्टर दीदी से क्या सवाल पूछा?

उत्तर – “एनीमिया से आप का क्या मतलब है दीदीअनिल ने डॉक्टर दीदी से यह सवाल पूछा|

8) डॉक्टर दीदी के अनुसार रक्त के कितने भाग होते हैं?

उत्तर - डॉक्टर दीदी के अनुसार रक्त के दो भाग होते हैं|

9) रक्त के दो भाग कौन-से हैं?

उत्तररक्त के दो भागप्लाज़्मा और बिंबाणु (प्लेटलैट कण) यह हैं|

10) सूक्ष्मदर्शी से रक्त कण देखकर वे अनिल को किसके समान लगे?

उत्तर - सूक्ष्मदर्शी से रक्त कण देखकर वे अनिल को बालूशाही के समान लगे|

11) रक्त के एक बूँद में रक्त कणों की संख्या कितनी होती हैं?

उत्तर - रक्त के एक बूँद में रक्त कणों की संख्या लाखों में होती हैं|

12) रक्त कणों का जीवन काल कितना होता है?

उत्तर - रक्त कणों का जीवन काल लगभग चार महीने का होता है|

13) रक्त कणों के निर्माण के लिए हमारे शरीर को किन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं?

उत्तर - रक्त कणों के निर्माण के लिए हमारे शरीर को प्रोटीन, लौहतत्व और विटामिन इन पोषक तत्वों की आवश्यक होती हैं|

14) पौष्टिक आहार में किसका समावेश होता है?

उत्तरपौष्टिक आहार में हरी सब्जी, फल, दूध, अंडा और गोश्त आदि का समावेश होता है|

15) डॉक्टर दीदी ने एनीमिया का मतलब क्या बताया?

उत्तरडॉक्टर दीदी ने बताया की पौष्टिक आहार लेने के कारण शरीर में लाल रक्त कणों की कमी हो जाती है, लाल रक्त कणों की इसी कमी को एनीमिया कहते है|

16) हमारे देश में एनीमिया का सबसे बड़ा कारण डॉक्टर दीदी ने क्या बताया?

उत्तर - डॉक्टर दीदी ने हमारे देश में एनीमिया का सबसे बड़ा कारण पौष्टिक आहार की कमी यह बताया|

17) एनीमिया का दूसरा कारण डॉक्टर दीदी ने क्या बताया?

उत्तरपेट में कीड़ों का होना| दूषित जल तथा दूषित खाद्य-पदार्थों के द्वारा कोड़ों का पेट में जाना, एनीमिया का दूसरा कारण डॉक्टर दीदी ने यह बताया|

18) हमारे शरीर के वीर सिपाही किसे कहा जाता है?

उत्तरप्लेटलैट अर्थात रक्त के सफेद कण इसे ही हमारे शरीर के वीर सिपाही कहा जाता है|

19) चोट लगने पर रक्त जमाव प्रक्रिया में रक्त के किस भाग का काम महत्वपूर्ण होता है?

उत्तर - चोट लगने पर रक्त जमाव प्रक्रिया में रक्त के बिंबाणु कणों का काम महत्वपूर्ण होता है|

20) घाव गहरा हो तो हमें क्या करना जरूरी होता है?

उत्तरघाव गहरा हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर घाव पर टाँके लगाने जरूरी होता है, कभी-कभी ज़्यादा रक्त बहाव के कारण शरीर में खून भी चढ़ाना पड़ता है|

21) रक्त की जरूरत होने पर आसानी से रक्त कहाँ से मिल जाता है?

उत्तर -  रक्त की जरूरत होने पर आसानी से रक्त ब्लड-बैंक में मिल जाता है?

22) ब्लड-बैंक में रक्त का भंडार सुरक्षित रहे इसके लिए हमें क्या करना आवश्यक है?

उत्तर - ब्लड-बैंक में रक्त का भंडार सुरक्षित रहे इसके लिए हमें समय-समय पर रक्तदान करना आवश्यक है|

23) रक्तदान कौन कर सकता हैं?

उत्तरअट्ठारह वर्ष से अधिक उम्र के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं|

24) स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में कितना खून होता है?

उत्तर - स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में पाँच लीटर खून होता है|

25) पाठ के अंत में अनिल ने डॉक्टर दीदी से क्या कहा?

उत्तर - पाठ के अंत में अनिल ने डॉक्टर दीदी से कहा –“फिर तो बड़ा होने पर मैं नियमित रूप से रक्तदान किया करूंगा”|

पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्न

पाठ से 

1) रक्त के बहाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तररक्त के बहाव को रोकने के लिए जहाँ चोट आई है उस स्थान को साफ कपड़े से कसकर बाँध देना चाहिए ताकि बाँधने से रक्त के प्रवाह पर दबाव आकार रक्त बहना बंद हो जाएगा  तथा डॉक्टर के पास जाकर जरूरत पड़ने पर टाँके भी लगवाने चाहिए|

2) खून कोभानुमती का पिटाराक्यों कहा जाता है

उत्तरभानुमती का पिटारामतलब जादू का ऐसा पिटारा जिसमें अलग-अलग प्रकार की ढेर सारी वस्तुएँ होती हैं| खून कोभानुमती का पिटाराइसलिए कहा गया है क्योंकि रक्त की एक बूंद यदि सूक्ष्मदर्शी से देखी जाए तो उसमें असंख्य लाल तथा सफेद रक्तकण दिखाई देते है जो दिखने में अलग-अलग वस्तुओं की तरह दिखाई देते हैं| इसलिए खून कोभानुमती का पिटाराकहा गया है|

3) एनीमिया से बचने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए?

उत्तर एनीमिया से बचाने के लिए हमें पौष्टिक भोजन का सेवन करना आवश्यक है| इसमें हम दूध, दही, अंडा, हरी सब्जी, फल, ड्राय फूड आदि का सेवन कर सकते है| इसमें प्रोटीन, लोहतत्व तथा विटामिन की मात्रा अच्छी रहती है| प्रोटीन, विटामिन और लोहतत्व  रक्त के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है| शरीर में योग्य मात्रा में रक्त का निर्माण होने से एनीमिया रोग होने का खतरा टल जाता है|

4) पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है।

उत्तर - दूषित जल पीने से तथा खुले में मिलने वाले खाद्य पदार्थ खाने से हमारे शरीर में कीड़े हो जाते हैं| इससे बचने के लिए शुद्ध और साफ जल पीजिए, ढककर रखा हुआ खाना ही खाइए, भोजन से पहले हाथ साबुन से धोइए, बाहर से आने के बाद हाथ, पैर, मुँह साफ पानी से धोइए|

5) रक्त के सफ़ेद कणों कोवीर सिपाहीक्यों कहा गया है?

उत्तर - रक्त के सफ़ेद कणों कोवीर सिपाहीकहा गया है क्योंकि वे शरीर में होने वाले किटाणुओं के हमले को रोकने का काम करते हैं| उन्हें शरीर में ठहरने नहीं देते|


6)
ब्लड-बैंक में रक्तदान से क्या लाभ है?

उत्तररक्तदान को श्रेष्ठ दान कहते है| ऐसा दान किया हुआ रक्त ब्लड-बैंकों में सुरक्षित रूप में रखा जाता है| जिसको भी खून की अत्यावश्यकता है उसे ब्लड-बैंक में रखा हुआ किसी भी रक्त समूह का रक्त मिलने में आसानी हो जाती है| इससे कई लोगों की जान बचाई जाती है|

7) साँस लेने पर शुद्ध वायु से जो ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में कौन पहुँचाता है?

सफेद कण लाल कण
साँस नली फेफड़े

उत्तर - साँस लेने पर शुद्ध वायु से जो ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में लाल रक्त-कण पहुँचते हैं|

पाठ से आगे

1) रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है?

जस्ता  शीशी
लोहा  प्लैटिनम

उत्तर - लोहा।

2) बिंबाणु (प्लेटलैट कण) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है

टायफ्रायड  मलेरिया
डेंगू  फ़ाइलेरिया

उत्तर - डेंगू।

Share On :



 
Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट