> ‘पापा खो गए’ NCERT Solution for class 7 Hindi chapter -7 ~ Smart Bhasha

‘पापा खो गए’ NCERT Solution for class 7 Hindi chapter -7

गद्य पाठ – ‘पापा खो गए’

लेखक  –  विजय तेंदुलकर

Papa kho gaye

कक्षा 7 वसंत भाग-2 गद्य पाठ 7 - ‘पापा खो गए’ 

- यहाँ हम CBSE हिंदी कक्षा 7 वसंत भाग-2 गद्य पाठ 7 - ‘पापा खो गए’ इस गद्य पाठ के MCQ प्रश्न, प्रश्न अभ्यास तथा अतिरिक्त प्रश्नों के बारे में जानेंगे ..  

By Apani Bhasha

MCQ

प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए|

1) इस पाठ के लेखक कौन हैं?

क) विजय तेंदुलकर 

ख) यतीश अग्रवाल

ग) भगवतीप्रसाद वाजपेयी

2) इस पाठ में कितने पात्र हैं?

क) छः

ख) सात 

ग) आठ

3) यह नाटक कौन-से समय पर चित्रित किया गया है?

क) सुबह के समय

ख) दोपहर के समय

ग) रात के समय 

4) यह नाटक (नाटक में दिखाई गई जगह) कौन-सी जगह पर चित्रित किया गया है?

क) समुद्र के सामने फुटपाथ पर 

ख) घर के सामने रास्ते पर

ग) बाजार के सामने चौराहे पर

5) नाटक की शुरुवात में कौन बात करता है?

क) पेड़

ख) खंभा 

ग) कौआ

6) पेड़ के हिसाब से आज-कल की रातें कैसी हैं?

क) जल्दी बीतने वाली

ख) बहुत ही भयानक है

ग) जल्दी न बीतने वाली 

7) खंभे को कौन-सी रातें अच्छी नहीं लगती?

क) बरसात की 

ख) ठंड की

ग) गर्मी की

8) बारिश के एक रात पेड़ पर क्या आफत आयी थी?

क) पेड़ के ऊपर बारिश नहीं हुई थी

ख) पेड़ पर बिजली गिरी थी 

ग) पेड़ चलने लगा था

9) खंभा बीमार क्यों नहीं पड़ता?

क) क्योंकि वह अस्पताल के सामने है

ख) क्योंकि वह नीम के पत्ते खाता हैं

ग) क्योंकि उसकी तबीयत लोहे की है 

10) इस जगह पर पेड़ और खंभे में से पहले कौन आया था?

क) पेड़ 

ख) खंभा

ग) कौआ

 

उत्तर – 1) क   2)  ख   3) ग   4) क   5) ख   

      6) ग   7) क    8) ख   9) ग   10) क   

11) लैटरबक्स क्या गुनगुनाता है?

क) दोहे का एक चरण 

ख) पद का एक चरण

ग) पहेली का एक चरण

12) लैटरबक्स किसका पत्र निकालकर पढ़ता है?

क) अध्यापक का

ख) हैडमास्टर का 

ग) परीक्षित का

13) नाटक में लाल ताऊ किसे कहा गया है?

क) पेड़ को

ख) खंभे को

ग) लैटरबक्स को 

14) लैटरबक्स का क्या काम होता है?

क) चिट्ठियों को संभालकर रखना 

ख) चिट्ठियों को बाँटना

ग) चिट्ठियों को फेंकना

15) भिखारी जैसे आदमी के कंधे पर क्या लेकर आया था?

क) सोया हुआ लड़का

ख) समान की बोरी

ग) सोई हुई लड़की 

16) कौए को कौन जगाता है?

क) पेड़ 

ख) खंभा

ग) लैटरबक्स

17) कौआ जागने के बाद कहाँ चला जाता है?

क) उस भिखारी जैसे आदमी को पकड़ने के लिए

ख) आँख पर एक चुल्लू पानी मारने के लिए 

ग) हाथ पाँव धोने के लिए

18) लड़की को चुराने वाला आदमी कहाँ चला जाता है?

क) खाने की तलाश में 

ख) दूसरी लड़की चुराने के लिए

ग) पेड़ काटने के लिए

19) पेड़, खंभा, लैटरबक्स और कौआ क्या प्लान करते हैं?

क) आदमी को मारने का

ख) लड़की को जगाने का

ग) लड़की को बचाने का 

20) स्वप्न देखती हुई खड़ी होने के बाद लड़की ने क्या देखा?

क) लैटरबक्स, बिजली का खंभा, पेड़ और कौआ आपस में बातें करते हुए 

ख) लैटरबक्स, बिजली का खंभा, पेड़ और कौआ आपस में झगड़ते हुए

ग) लैटरबक्स, बिजली का खंभा, पेड़ और कौआ आपस में खाना खाते हुए

 

उत्तर – 11) क   12)  ख   13) ग   14) क   15) ग   

      16) क   17) ख    18) क   19) ग   20) क 

21) लैटरबक्स लड़की को पहला सवाल क्या करता है?

क) तू रहती कहाँ है? 

ख) तुझे भूक लगी है?

ग) तू पानी पिएगी?

22) लैटरबक्स लड़की को क्या पूछने की कोशिश कर रहा था?

क) स्कूल का पता

ख) घर का पता 

ग) बाजार का पता

23) लड़की आश्चर्य से खंभे की तरफ क्यों देखती है?

क) लड़की ने ‘रुमाल है’ यह शब्द सुने थे इसलिए 

ख) लड़की ने ‘कमाल है’ यह शब्द सुने थे इसलिए 

ग) लड़की ने ‘धमाल है’ यह शब्द सुने थे इसलिए

24) खंभे को कौन-सी बात अच्छी लगी?

क) बैठ जाने की 

ख) खड़े रहने की

ग) दौड़ने की

25) लड़की को उसकी मम्मी ने क्या सिखाया था?

क) गाना

ख) नाचना 

ग) लिखना

26) पेड़, खंभा, लैटरबक्स तीनों क्या कहकर बच्चें उठानेवाले आदमी को भगा देते है?

क) भाग-भाग

ख) भूत-भूत 

ग) भो-भो

27) पेड़, खंभा, लैटरबक्स तीनों चिंताग्रस्त क्यों हो जाते हैं?

क) क्योंकि लड़की कही चली गई थी 

ख) क्योंकि लड़की घर चली गई थी

ग) क्योंकि लड़की बाजार चली गई थी  

28) लड़की क्यों सो जाती है?

क) उसे सोने का नाटक करना था

ख) क्योंकि उसे गाना था

ग) क्योंकि वह थक चुकी थी 

29) कौआ लाल ताऊ को क्या काम करने के लिए कहता है?

क) ‘पापा खो गए’ यह लिखने के लिए कहता है 

ख) ‘लड़की खो गई’ यह लिखने के लिए कहता है

ग) ‘पेड़ गिर गया’ यह लिखने के लिए कहता है

30) नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र कौन-सा लगा?

क) पेड़

ख) खंभा

ग) लैटरबक्स

घ) कौआ

ङ) पोस्टर

च) लड़की

छ) आदमी

 

उत्तर – 21) क   22)  ख   23) ख   24) क   25) ख   

      26) ख   27) क    28) ग   29) क   30) स्वयं लिखे

आपनी भाषा | Apani bhasha | आपनी भाषा | Apani bhasha | आपनी भाषा | Apani bhasha | आपनी भाषा | Apani bhasha | आपनी भाषा | Apani bhasha | आपनी भाषा | Apani bhasha |

 प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए|

1) ‘पापा खो गए’ इस पाठ के लेखक कौन है?

उत्तर - ‘पापा खो गए’ इस पाठ के लेखक विजय तेंदुलकर है|

2) ‘पापा खो गए’ इस नाटक में कितने पात्र हैं?

उत्तर -  ‘पापा खो गए’ इस नाटक में सात पात्र हैं|

3) नाटक कौन-से समय में तथा कहाँ दर्शाया गया है?

उत्तर – नाटक रात के समय में तथा समंदर के किनारे फुटपाथ पर दर्शाया गया है|

4) नाटक की शुरुआत कौन-से पात्र से हुई?

उत्तर – नाटक की शुरुआत खंबे द्वारा बोले गए वाक्य “राम राम राम! रात बहुत हो गई” इस वाक्य से हुई|

5) पेड़ को कब बोरियत होती है?

उत्तर – पेड़ को रात में बोरियत होती है|

6) एक दिन आँधी-तूफ़ानी रात में खंबे की क्या दशा हुई थी?

उत्तर -  एक दिन आँधी-तूफ़ानी रात में खंबा पेड़ के ऊपर ही आ पड़ा था|

7) दोहे का चरण कौन गुनगुनाता है?

उत्तर – दोहे का चरण लैटरबक्स गुनगुनाता है|

8) लैटरबक्स द्वारा दोहे का चरण गुनगुनाने से किसकी नींद खराब हो जाती है?

उत्तर - लैटरबक्स द्वारा दोहे का चरण गुनगुनाने से कौए की नींद खराब हो जाती है|

9)  लैटरबक्स पेट में हाथ डालकर किसका पत्र पढ़ता है?

उत्तर - लैटरबक्स पेट में हाथ डालकर हैडमास्टर का पत्र पढ़ता है|

10) बाकी सब दोस्त लैटरबक्स को किस नाम से पुकारते है?

उत्तर  - बाकी सब दोस्त लैटरबक्स को ‘लाल ताऊ’ नाम से पुकारते है|

11) लैटरबक्स चिट्ठियों को क्यों पढ़ता था?

उत्तर – लैटरबक्स एक जगह पर बैठे-बैठे बोर होता था इसलिए मन बहलाने के लिए चिट्ठियों को पढ़ता था|

12) पेड़ के हिसाब से चिट्ठी को किसे पढ़ना चाहिए और क्यों?

उत्तर – पेड़ के हिसाब से चिट्ठी जिसकी होती है उसे ही पढ़नी चाहिए क्योंकि चिट्ठी प्राइवेट होती है|

13) भिखारी जैसे दिखने वाला आदमी कौन था?

उत्तर – भिखारी जैसा दिखने वाला आदमी बच्चें उठाने वाला था?

14) भिखारी जैसा दिखने वाले आदमी ने क्या काम किया था?

उत्तर - भिखारी जैसा दिखने वाले आदमी ने एक सोई हुई भोली-भाली लड़की को चोरी-छुपे उठा लाया था|

15) लड़की को बचाने के लिए कौआ, पेड़, लैटरबक्स, खंबा आदियों ने क्या प्लान किया?

उत्तर – लड़की को बचाने के लिए कौए के प्लान के अनुसार खंबे को टेढ़ा होकर खड़ा रहना था तथा पेड़ को सोई हुई लड़की पर अपनी घनी-घनी छाया करनी थी| इससे लोगों को लगेगा की यहाँ एक्सीडैंट हुआ है तो पुलिस वहाँ आएगी और लैटरबक्स ने सिनेमा के पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा – ‘पापा खो गए’ यह पढ़ेगी तो वह बच्ची को बचा लेगी|

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास

नाटक से

1) नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों?
उत्तर – ‘पापा खो गए’ इस नाटक में हमें सबसे बुद्धिमान पात्र कौआ ही लगा क्योंकि वह आस-पास के प्रदेश में उड़-उड़कर सभी प्रकार की घटनाओं की जानकारी रखता है| अच्छे-बुरे लोगों की पहचान भी उसको रहती है| उसी की सूझ-बुझ के कारण वे सब मिलकर बच्ची को उस दुष्ट व्यक्ति के हाथ से बचा लेते है|

2) पेड़ और खंभे की दोस्ती कैसे हुई ?
उत्तर – ‘पापा खो गए’ इस नाटक के घटना क्रम में समंदर के किनारे सबसे पहले एक पेड़ का जन्म हुआ था| वह अकेला ही रहता था| उसका कोई दोस्त नहीं था| कुछ दिनों के बाद वहाँ एक बिजली का खंबा लगाया गया| शुरुआत में दोनों में कोई दोस्ती नहीं थी| पेड़ ने उसके साथ दोस्ती करने का प्रयास किया परंतु खंबा बहुत ही अकड़ू स्वभाव का था| एक दिन रात के समय आँधी-तूफान के कारण खंबा पेड़ पर गिर गया| पेड़ ने उसको ऊपर ही ऊपर झेल लिया जिसके कारण खंबा तो बच गया पर पेड़ को काफी चोट आई| तब खंबे की भी अकड़ दूर हो गई और उसने पेड़ से दोस्ती कर ली|

3) लैटरबक्स को सभी लाल ताऊ कहकर क्यों पुकारते थे?
उत्तर – लैटरबक्स का रंग पूरा का पूरा लाल होने के कारण सब उसे लाल ताऊ कहकर पुकारते थे|

4) लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न है?
उत्तर – लाल ताऊ पढ़ना-लिखना जानता था| वह भजन भी गाता था| वह अपने आप में ही मस्त था| उसे समाज की चिंता भी रहती थी| वह हर समय खुश भी रहता था| आदि कारणों से लाल ताऊ बाकी पात्रों से भिन्न था|

5) नाटक में बच्ची को बचानेवाले पात्रों में एक ही सजीव पात्र है। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको मजेदार लगीं? लिखिए।
उत्तर - नाटक में बच्ची को बचानेवाले पात्रों में केवल एक ही सजीव पात्र ‘कौआ’ है| बच्ची को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका उसने निभाई है| समाज में होने वाली हरकतों का उसे अंदाजा है| इसके कारण अच्छे-बुरे लोगों की पहचान उसे है| नाटक में वह दुष्ट आदमी को पहचान लेता है| भूत-भूत करके उसे भगा देता है| बच्ची को घर तक पहुँचाने के लिए योजना बनाता है| उसी की योजना के अनुसार पुलिस को यहाँ तक आने का प्लान बनाया जाता है| बाकी सभी पात्र उसकी योजना को सही मानकर कृति करते है| लैटरबक्स भी उसके कहने पर बड़े-बड़े अक्षरों में पोस्टर पर ‘पापा खो गए’ लिखता है ताकि पुलिस न आई तो लोग पढ़ेंगे और उस बच्ची के पापा को यहाँ ले आएंगे| कौए की यह समझदारी भरी बातें हमें बहुत अच्छी लगी|  

6) क्या वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी लड़की को उसके घर नहीं पहुँचा पा रहे थे?
उत्तर - सभी पात्र मिलकर भी लड़की को उसके घर नहीं पहुँचा पा रहे थे क्योंकि वह लड़की बहुत ही छोटी और भोली-भाली थी| उसे अपने माता-पिता का नाम तथा घर का पता तक मालूम नहीं था|

नाटक से आगे

1) अपने-अपने घर का पता लिखिए तथा चित्र बनाकर वहाँ पहुँचने का रास्ता भी बताइए।
उत्तर – (विद्यार्थी स्वयं के गाँव की जानकारी के साथ इस प्रश्न का उत्तर लिखेंगे|)

papa kho gaye

मेरे गाँव का पता - मु. रामपुर, तहसील – बिलासपुर, जिला – नगर| नगर से बिलासपुर जानेवाले रास्ते पर रामपुर नामक एक छोटे से गाँव में मेरा घर है|मेरा गाँव बहुत अच्छा है| गाँव में एक बहुत ही अच्छी पाठशाला है| जिसमें पढ़-लिखकर बच्चें उच्च शिक्षा के लिए शहर जाते हैं| गाँव के दक्षिण छोर में एक बड़ा-सा तालाब है| बारिश के पानी से हर साल लबालब भर जाता है| साल-भर उस पानी का उपयोग पूरे गाँव को हो जाता है| गाँव के मध्य में शिवजी का एक विशाल मंदिर है| जिसके कारण गाँव में धार्मिक वातावरण बना है| उसी के चलते गाँव के सभी लोग प्रेम और आदर से एक दूसरे के प्रति बर्ताव करते है|

2) मराठी से अनूदित इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ क्यों रखा गया होगा? अगर आपके मन में कोई दूसरा शीर्षक हो तो सुझाइए और साथ में कारण भी बताइए।
उत्तर – इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ ऐसा रखा गया है क्योंकि नाटक में जो लड़की खो गई थी उसे अपने पापा का नाम तथा घर का पता तक मालूम नहीं था| उसको सही सलामत घर पहुँचाने की जिम्मेदारी पेड़ तथा बाकी पात्रों पर थी| इस अनोखे शीर्षक के करना लोग घटना स्थल की ओर आकर्षित होकर बच्ची को घर पहुँचा सकते थे| इस नाटक का अन्य शीर्षक ‘गुमशुदा लड़की’ भी रखा जा सकता है| क्योंकि नाटक में लड़की खो गई थी उसके पापा नहीं|

3) क्या आप बच्ची के पापा को खोजने का नाटक से अलग कोई और तरीका बता सकते हैं?
उत्तर – हाँ, बच्ची के पापा को खोजने के लिए हम उसकी फ़ोटो समाचार पत्रों में छपवाकर लोगों को सूचित कर सकते है| तथा बड़े-बड़े पोस्टर पर उस बच्ची के बारे में जानकारी लिखकर लोगों का ध्यान आकर्षित करके बच्ची को घर तक पहुँचाया जा सकता था|

अनुमान और कल्पना

1) अनुमान लगाइए कि जिस समय बच्ची को चोर ने उठाया होगा वह किस स्थिति में होगी? क्या वह पार्क / मैदान में खेल रही होगी या घर से रूठकर भाग गई होगी या कोई अन्य कारण होगा?

उत्तर - पाठ के अनुसार रात के समय सोई हुई बच्ची को चोर ने उठाया था| शायद गलती से घर का दरवाजा खुला रह गया होगा और चोर को अंदर जाने का मौका मिला होगा| मौके का फायदा उठाकर रात के समय सोई हुई लड़की को चोर ने उठाया होगा|

2) नाटक में दिखाई गई घटना को ध्यान में रखते हुए यह भी बताइए कि अपनी सुरक्षा के लिए आजकल बच्चे क्या-क्या कर सकते हैं? संकेत के रूप में नीचे कुछ उपाय सुझाए जा रहे हैं। आप इससे अलग कुछ और उपाय लिखिए।

·         समूह में चलना

·         एकजुट होकर बच्चा उठाने वालों या ऐसी घटनाओं का विरोध करना

·         अनजान व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक मिलना।

उत्तर -

अन्य उपाय –

i) बच्चे किसी पराए व्यक्ति से बात नहीं करेंगे|

ii) अनजान व्यक्ति से दिए जाने वाले किसी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे|

iii) कसी भी गतिविधि पर थोड़ा भी शक होने पर शोर मचाएंगे|

iv) अनजान व्यक्ति के साथ कही भी नहीं जाएंगे|

v) अपने घर का पता तथा फोन नंबर अपनी डायरी में लिखकर रखेंगे|

Share On :

Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट