> 'वह चिड़िया जो' NCERT Solutions For Class 6 Hindi Chapter-1 ~ Smart Bhasha

'वह चिड़िया जो' NCERT Solutions For Class 6 Hindi Chapter-1

पाठ 1 - 'वह चिड़िया जो' 

vah chidiya jo
कविता ...
          वह चिड़िया जो 
         वह चिड़िया जो
चोंच मारकर
दूध-भरे जुंडी के दाने
रुचि से, रस ले खा लेती है
वह छोटी संतोषी चिड़िया
नीले पंखोंवाली मैं हूँ
मुझे अन्न से बहुत प्यार है|
 
भावार्थ - केदारनाथ अग्रवाल जी द्वारा लिखितवह चिड़िया जोइस कविता के पहले चरण में चित्रित चिड़िया के माध्यम से कवि कहते है कि एक संतोषी चिड़िया अपनी चोंच से जुंडी के दूध भरे दाने बड़ी रुचि से आनंद से स्वाद लेकर खाने का काम करती है| उसे बस इन्हीं दानों से ही संतोष मिलता है| उसे और किसी स्वादिष्ट चीज की अपेक्षा नहीं है| वह जंगल में मिलने वाले इसी दानों से संतुष्ट है| बाकी किसी चीज की अपेक्षा उसे नहीं है| उसके पंख नीले है और वह अन्न से प्यार करती है|

apani bhasha | vah chidiya jo | question and answer | NCERT Solutions For Class 6 Hindi Chapter 1 |apani bhasha | vah chidiya jo | question and answer | NCERT Solutions For Class 6 Hindi Chapter 1 |
  

         वह चिड़िया जो
कंठ खोलकर
बूढ़े वन-बाबा की खातिर
रस उँड़ेलकर गा लेती है
वह छोटी मुँह बोली चिड़िया
नीले पंखोंवाली मैं हूँ
मुझे विजन से बहुत प्यार है 
 
भावार्थ - केदारनाथ अग्रवाल जी द्वारा लिखितवह चिड़िया जोइस कविता के दूसरे चरण में चित्रित चिड़िया के माध्यम से कवि कहते है कि यह चिड़िया अपने बूढ़े वन-बाबा के खातिर कंठ खोलकर गाती है| वह बूढ़े अर्थात पुराने जंगल को बाबा कहती है क्योंकि उस चिड़िया को पनाह देनेवाला जंगल ही है और इसी कारण वह अपने पालनकर्ता के खातिर कंठ खोलकर गीत गाती है| उस जंगल के साथ चिड़िया का मुँह बोला रिश्ता बन गया है| वह नीले पंखों वाली छोटी-सी चिड़िया एक बेटी के नाते इस जंगल से बहुत प्यार करती है|  
 
         वह चिड़िया जो
चोंच मारकर
चढ़ी नदी का दिल टटोलकर
जल का मोती ले जाती है
वह छोटी गरबीली चिड़िया
नीले पंखोंवाली मैं हूँ
मुझे नदी से बहुत प्यार है|
 
भावार्थ - केदारनाथ अग्रवाल जी द्वारा लिखितवह चिड़िया जोइस कविता के तीसरे चरण में चित्रित चिड़िया के माध्यम से कवि कहते है कि यह चिड़िया नदी के दिल को समझ लेती है तथा चढ़ी हुई नदी की मोती जैसी पानी की बुँदे अपनी चोंच में भरकर ले जाने का साहस दिखती है| इस प्रकार के चिड़िया के इन कामों पर उसे खुद पर गर्व है| नीले पंखों वाली यह चिड़िया नदी से भी बहुत प्यार करती है|

MCQ
 
प्रश्न 1. उचित विकल्प चुनकर निम्नलिखित सवालों के जवाब दीजिए|

1) वह चिड़िया जो इस कविता के कवि कौन है?
) सुमित्रानंदन पंत                
) केदारनाथ अग्रवाल
) शमशेर बहादुर सिंह              
) सुभद्रा कुमारी चौहान

2) चिड़िया कौन-से दाने रुचि से रस लेकर खा लेती है?
) अनार के                   
) जुंड़ी के
) मूंगफली के                  
) मक्का के

3) चिड़िया कैसी है?
) संतोषी             
) दुखी
) मजबूर            
) नादान

4) चिड़िया के पंख किस रंग के है?
) लाल                
) पीले
) नीले                
) हरे

5) पहले चरण में चिड़िया को किससे बहुत प्यार है?
) अन्न से                 
) पेड़ से
) पानी से                 
) बाकी चिड़ियों से

6) चिड़िया कंठ खोलकर किसके लिए गाती है?
) अपने भाइयों के लिए            
) बूढ़े वन बाबा के लिए
) नदी के लिए                    
) पहाड़ों के लिए

7) चिड़िया किस प्रकार से गाती है?
) रो-रो कर                   
) हँसकर
) रस उँड़ेलकर                 
) धीरे-धीरे

8) दूसरे चरण में चिड़िया को किससे बहुत प्यार है?
) अन्न से                    
) पेड़ से
) विजन से                   
) बाकी चिड़ियों से

9) चिड़िया चोंच मारकर क्या लेकर जाती है?
) जल का मोती              
) बारिश की बुँदे
) अन्न का टुकड़ा             
) जुंड़ी के दाने

10) चिड़िया किसका दिल टटोलती है?
) बूढ़े वन बाबा का            
) फूलों का
) नदी का                    
) जंगल का

11) अंतिम चरण में चिड़िया को किससे बहुत प्यार है?
) अन्न से                    
) पेड़ से
) पानी से                     
) नदी से

12) चिड़िया को कहाँ उड़ना पसंद है?
) खुले जंगलों में               
) लोगों की बस्तियों में
) शहरों में                    
) सड़कों पर

उत्तर  
1-ख  2-ख  3-क  4-ग  5-क  6-ख 
7-ग   8-ग  9-क    10-ग    11-घ   12-क  

कविता से..
1) कविता पढ़कर तुम्हारे मन में चिड़िया का जो चित्र उभरता है उस चित्र को कागज पर बनाओ| 
(आप अपनी नोटबुक में बनाइए)
 
vah chidiya jo

2) तुम्हें कविता का कोई और शीर्षक देना हो तो क्या शीर्षक देना चाहोगे? उपयुक्त शीर्षक सोचकर लिखो|
उत्तर :-प्यारी चिड़िया”, “सुंदर चिड़िया”, “संतोषी चिड़िया”,

3) इस कविता के आधार पर बताओ की चिड़िया को किन-किन चीजों से प्यार है?
उत्तर :-वह चिड़िया जोइस कविता से ज्ञात होता है कि, चिड़िया को दूध-भरे जुंडी के दाने खाना पसंद है मतलब उसे अन्न से प्यार है, चिड़िया अपने वन-बाबा के खातिर मधुर गीत गाती है मतलब उसे उस वन-बाबा अर्थात जंगल से बहुत प्यार है, चिड़िया नदी का दिल टटोलने का काम करती है तथा नदी से पानी की बूँद ले जाती है अर्थात वह नदी से भी प्रेम करती है| इस प्रकार चिड़िया अन्न से, जंगल से, और नदी से बेहद प्यार करती है|

4) आशय स्पष्ट करो-
  )     रस उँड़ेलकर गा लेती है
उत्तर :- चिड़िया अपने वन-बाबा के खातिर मुक्त कंठ से जंगल में उन्मुक्त भाव से गा लेती है| वह बड़ी खुशी से, उत्साह से और आनंद में मस्त होकर गीत गा लेती है|
  )     चढ़ी नदी का दिल टटोलकर
जल का मोती ले जाती है

उत्तर :- वह छोटी चिड़िया बड़ी साहसी है| वह चढ़ी नदी अर्थात पानी से लबालब भरी नदी के बीच में जाकर नदी के दिल को समझकर अर्थात पानी की गहराई को समझकर बिना डरे अपनी चोंच से जल का मोती (जल मोती की तरह अमूल्य है, वह चिड़िया की प्यास बुझाता है) अपनी चोंच में भरकर ले जाती है|

*****

Share On :


CBSE कक्षा 6 हिंदी 
हिंदी - वसंत भाग - 1 

पाठ सूची - 

पाठ के नाम पर क्लिक करें 👇 

पाठ 1 - वह चिड़िया जो 
पाठ 2 - बचपन 
पाठ 3 - नादान दोस्त 
पाठ 4 - चाँद से थोड़ी-सी गप्पें 
पाठ 5 - अक्षरों का महत्व 
पाठ 6 - पार नजर के 
पाठ 7 - साथी हाथ बढ़ाना 
पाठ 8 - ऐसे-ऐसे 
पाठ 9 - टिकट - अलबम 
Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट