> 'साथी हाथ बढ़ाना' प्रश्न उत्तर | NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 7 ~ Smart Bhasha

'साथी हाथ बढ़ाना' प्रश्न उत्तर | NCERT Solution For Class 6 Hindi Chapter 7

साथी हाथ बढ़ाना

vasant bhag 1
यहाँ हम हिंदी कक्षा 6 वसंत भाग – 1, पद्य पाठ क्रमांक 7 साथी हाथ बढ़ानाइस पद्य पाठ के MCQ प्रश्न, अतिरिक्त प्रश्न और NCERT पुस्तक के अनुसार अभ्यास प्रश्नों के उत्तर इन सभी के बारे में जानेंगे ....

Apani bhasha| Sathi hath badhana | NCERT Hindi class 6|sparsh bhag 1| Apani bhasha| Sathi hath badhana | NCERT Hindi class 6|sparsh bhag 1| Apani bhasha| Sathi hath badhana | NCERT Hindi class 6|sparsh bhag 1| Apani bhasha| Sathi hath badhana | NCERT Hindi class 6|sparsh bhag 1|

By Apani Bhasha

1) MCQ

2) अतिरिक्त प्रश्न

3) प्रश्न अभ्यास

 

कवि परिचय

कविसाहिर लुधियानवी

जन्म – 1921-1980

प्रस्तुत गीत साहिर लुधियानवी जी ने लिखा है| यह गीत .1957 में बनी हिन्दी फिल्म नया दौर के लिए लिखा गया था| यह गीत फिल्म में दिलीप कुमार, वैजयंतीमाला, अजित चंद उस्मानी, जीवन आदि कलाकारों पर चित्रित है| मोहम्मद रफी और आशा भोसले जी ने इस गीत को गाया है|

MCQ

प्रश्न 1. निम्नलिखित सवालों के उचित जवाब चुनकर उत्तर दीजिए|                                                                               

1) ‘साथी हाथ बढ़ानाइस कविता के कवि कौन हैं?

) साहिर लुधियानवी 

) शमशेर बहादुर सिंह

) केदारनाथ अग्रवाल

2) एक अकेला इंसान थक जाएगा इसलिए कवि क्या कहते हैं?

) मिलकर भाग जाना

) मिलकर बोझ उठाना 

) मिलकर भोजन करना

3) मेहनत करनेवालों ने जब भी मिलकर कदम बढ़ाया तो सागर ने क्या किया?

) सागर ने पानी बढ़ाया

) सागर ने पानी कम किया

) सागर ने रास्ता छोड़ा 

4) मेहनत करनेवालों ने जब भी मिलकर कदम बढ़ाया तो परबत ने क्या किया?

) परबत गिर गया

) परबत ने रास्ता छोड़ा

) परबत ने सीस झुकाया 

5) कवि के अनुसार हमारे सीने और बाँहें कैसे हैं?

) फ़ौलादी 

) कमजोर

) लोहे से बने हुए है

6) हमारी भाग्य की रेखा में क्या है?

) आराम करना

) मेहनत करना 

) घूमना-फिरना

7) कवि के अनुसार भूतकाल में हमने मेहनत किसके लिए की थी?

) अपनों के लिए

) रिश्तेदारों के लिए

) गैरों के लिए 

8) कवि आज किसके खातिर मेहनत करने के लिए कह रहे हैं?

) अपनों के लिए

) अपने लिए 

) गैरों के लिए

9) कवि के अनुसार हमारा रास्ता कैसा है?

) नेक 

) झुटा

) बेईमानी का

10) एक से एक मिलने पर इंसान क्या कर सकता है?

) अपनी हार का जिम्मेदार बन सकता है

) इंसान रास्ते पर भीड़ पैदा कर सकता है

) अपनी किस्मत बस में कर सकता है 

उत्तर  
1 - क  2 - ख  3 - ग  4 - ग  5 - क 
6 - ख   7 - ग  8 - ख    9 - क    10 - ग  

2) अतिरिक्त प्रश्न

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के एक वाक्य में उत्तर लिखिए|

1) ‘साथी हाथ बढ़ानाइस कविता के कवि कौन है?

उत्तर :- ‘साथी हाथ बढ़ाना इस कविता के कविसाहिर लुधियानवीहै|

2) कवि ने कविता में बोझ को किस प्रकार उठाने की सलाह दी है?

उत्तर :- कविता में कवि ने बोझ को अर्थात काम को मिल-जुलकर उठाने की सलाह दी है|

3) मेहनत करने वाले जब मिलकर काम करते है तो क्या होता है?

उत्तर :- मेहनत करने वाले मिलकर काम करते है तो कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरा हो जाता है|

4) ‘सागर  ने रास्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकायाइस पंक्ति का अर्थ लिखिए|

उत्तर :- मिल-जुलकर मेहनत करने से कठिन से कठिन काम भी सरलता पूर्वक पूर्ण हो जाता है|

5) फौलादी सीने और फौलादी बाँहों में कौन-सी शक्ति होती है?

उत्तर :- फौलादी सीने और फौलादी बाँहों में चट्टानों में भी राह बनाने की शक्ति होती है|

6) फौलादी सीने और फौलादी बाँहें किसकी है?

उत्तर :- फौलादी सीने और फौलादी बाँहें मिल-जुलकर मेहनत करने वालों की है|

7) कवि ने इस कविता में किसे डरने के लिए कहा है?

उत्तर :- कवि ने इस कविता में मेहनत से डरने के लिए कहा है|

8) कल गैरों के खातिर मेहनत की थी आज किसके खातिर मेहनत करनी है?

उत्तर :- कल गैरों के खातिर मेहनत की थी आज खुद के लिए मेहनत करनी है|

9) हमारी मंजिल और रास्ता कैसा होना चाहिए?

उत्तर :- हमारी मंजिल सच की और रास्ता नेक होना चाहिए|

10) एक से एक मिले तो कतरा क्या बन जाएगा?

उत्तर :- एक से एक मिले तो कतरा दरिया बन जाएगा|

11) इस कविता द्वारा कवि हमें क्या संदेश देना चाहते हैं?

उत्तर :- मेहनत हमारे भाग्य में लिखी है इसलिए मेहनत से हमें डरना नहीं है बल्कि मिल-जुलकर मेहनत करनी है| मिल-जुलकर मेहनत करेंगे तो कठिन से कठिन काम भी आसानी से सफल होगा| अतः सच्चाई तथा नेकी के साथ अपनी मंजिल तक पहुँचने में ही अपनी जीत है| इस प्रकार का संदेश कवि हमें इस कविता द्वारा देते हैं|

 

प्रश्न अभ्यास

गीत से

1) इस गीत की किन पंक्तियों को तुम अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हो?

उत्तर :-

एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना|

साथी हाथ बढ़ाना|

खेती में अकेला इंसान काम करेगा तो वह जल्दी ही थक जाएगा परंतु एक से ज़्यादा लोग वही काम करेंगे तो वह काम आसानी से और बहुत ही जल्दी पूर्ण होता है|

हम मेहनत वालों ने जब भी, मिलकर कदम बढ़ाया

सागर ने रास्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया

मेहनत करने वाले मिल-जुलकर काम करेंगे तो कठिन से कठिन काम आसानी से और सफलतापूर्वक पूर्ण होता है|

इस गीत के माध्यम से उपर्युक्त पंक्तियों को हम अपने आसपास घटते हुए देख सकते है|

2)सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया’-साहिर ने ऐसा क्यों कहा है? लिखो।

उत्तर :- इस पंक्ति के माध्यम से कवि साहिर लुधियानवी जी हमें यह कहते हैं कि हमें मिल-जुलकर काम करना चाहिए| एकता की शक्ति विशाल होती है| मिल-जुलकर काम करेंगे तो बड़ी-से-बड़ी मुसीबतों को भी हम अपने रास्ते से दूर कर सकते है| एकता की मेहनत में बल होता है| जिससे सागर और पर्वत जैसी बाधाओं को भी हम आसानी से पार कर सकते है|

3) गीत में सीने और बाँहों को फ़ौलादी क्यों कहा गया है?

उत्तर :- हम पूरे शक्ति के साथ मेहनत करने के लिए उतरे है| मेहनत पूरी करने का सामर्थ्य हमारे सीने में है तथा बाजुओं में भी उतनी ताकत है कि हम आसानी से काम को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सके| काम करने का सामर्थ्य और क्षमता हमारे सीने में और बाँहों में है इसलिए कवि ने गीत में सीने और बाँह को फ़ौलादी कहा है|

गीत से आगे

1) अपने आसपास तुम किसे साथी मानते हो और क्यों ? इससे मिलते-जुलते कुछ और शब्द खोजकर लिखो।

उत्तर :- हम अपने परिवार के सभी सदस्य, स्कूल में सहपाठी, गली में रहने वाले मित्र,  पड़ोसी, अध्यापक आदियों को साथी मानते हैं| क्योंकि ये सभी लोग कभी-ना-कभी किसी--किसी रूप में हमारी सहायता करते हैं| इसलिए ये सब हमारे साथी हैं|

साथीशब्द से मिलते-जुलते शब्ददोस्त, मित्र, सखा, संगी, हमजोली, सहायक, मददगार, संगाती, सहयोगी, शुभचिंतक आदि..

2) अपना दुख भी एक है साथी, अपना सुख भी एककक्षा, मोहल्ले और गाँव/शहर के किस-किस तरह के साथियों के बीच तुम्हें इस वाक्य की सच्चाई महसूस होती है और कैसे?

उत्तर :- बहुत ऐसी बातें होती है कि जो हमें और अपने साथियों को समान रूप में महसूस होती हैं| हमारी सोच और सुख-दुख की अनुभूति एक जैसी होती है| किसी साथी को दुख होता है तो हमारे मन में भी करुणा उत्पन्न हो जाती है| हमारे गाँव शहर में कभी कोई समस्या उत्पन्न होती है जैसे सड़कों की दुरावस्था, पानी की कमी, बिजली की समस्या, महामारी आदि समस्या का सामना करना हो तो ऐसा लगता है कि हम सब का दुख एक ही है| वही दूसरी ओर गाँवों में त्योहार मनाना, गाँव, स्कूल तथा मुहल्ले की जीत के लिए मिलकर प्रयास करना| इन सभी मामलों में हम सब का सुख एक ही लगता है| इस प्रकार गाँव तथा स्कूल के साथियों के बीच अपना दुख भी एक है साथी, अपना सुख भी एकइस वाक्य की सच्चाई महसूस होती है|

3) इस गीत को तुम किस माहौल में गुनगुना सकते हो?

उत्तर :- साहिर लुधियानवी जी द्वारा लिखित इस गीत का सामर्थ्य किसी राष्ट्रीय गीत से कम नहीं है| यह गीत मेहनत मजदूरी करते समय, स्कूल में काम, अध्ययन करते समय तथा राष्ट्रीय पर्वों पर, किसी संस्था की स्थापना के अवसर पर, खिलाड़ियों तथा सैनिकों का जोश बढ़ाने के लिए इस गीत को हम गा सकते है| वैसे तो यह गीत कभी-भी, किसी-भी परिस्थितियों में गाया जा सकता है| विशेषकर सहयोग और संगठन की शक्ति बढ़ाने हेतु इस गीत को विशेष महत्व है|

4) एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना’-

1.   तुम अपने घर में इस बात का ध्यान कैसे रख सकते हो?

2.   पापा के काम और माँ के काम क्या-क्या हैं?

3.   क्या वे एक-दूसरे का हाथ बँटाते हैं?

उत्तर :-

1. घर के सभी सदस्यों को उनके कामों में मदद करके ध्यान रख सकते हैं|

2. पापा सुबह ही अपने काम पर चले जाते हैं, उनके पीछे घर का काम- घर की सफाई, कपड़े की धुलाई, बर्तन माँजना, खेती के काम आदि काम माँ को करने पड़ते हैं| उनकी जितनी हो सके उतनी मदद हमें करनी चाहिए|

3. पापा और माँ दोनों एक-दूसरे के कामों में हाथ बँटाते हैं|

5) यदि तुमनेनया दौरफ़िल्म देखी है तो बताओ कि यह गीत फ़िल्म में कहानी के किस मोड़ पर आता है? यदि तुमने फ़िल्म नहीं देखी है तो फ़िल्म देखो और बताओ।

उत्तर :- साहिर लुधियानवी जी द्वारा लिखित यह गीत नया दौरइस हिंदी फिल्म के लिए लिखा गया था| फिल्म में जब एक कच्ची सड़क को पक्का करने का काम चल रहा था तब सब लोग मिल-जुलकर काम करते हुए दिखाए जाते हैं तब यह गीत सब मिल कर गाते है। इस गीत से काम करने वाले सब लोगों का उत्साह और जोश बढ़ जाता है तथा एक दूसरे के सहयोग से काम को अंजाम देने का प्रयास करते हैं|

*****

Share On :


CBSE कक्षा 6 हिंदी 
हिंदी - वसंत भाग - 1 

पाठ सूची - 

पाठ के नाम पर क्लिक करें 👇 

पाठ 1 - वह चिड़िया जो 
पाठ 2 - बचपन 
पाठ 3 - नादान दोस्त 
पाठ 4 - चाँद से थोड़ी-सी गप्पें 
पाठ 5 - अक्षरों का महत्व 
पाठ 6 - पार नजर के 
पाठ 7 - साथी हाथ बढ़ाना 
पाठ 8 - ऐसे-ऐसे 
पाठ 9 - टिकट - अलबम 

Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट