> NCERT Solution For Class 8 Hindi Chapter 3 ‘बस की यात्रा’ Question & Answer [2021-22] ~ Smart Bhasha

NCERT Solution For Class 8 Hindi Chapter 3 ‘बस की यात्रा’ Question & Answer [2021-22]

NCERT Solution For Class 8 Hindi Chapter 3 ‘बस की यात्रा’ Question & Answer [2021-22]

 

बस की यात्रा’

कक्षा 8 वसंत भाग-3 [पाठ - 3 ‘बस की यात्रा’ Question & Answer

यहाँ हम CBSE हिंदी कक्षा 8 वसंत भाग-3 पाठ 3 ‘बस की यात्रा’ इस पाठ के MCQ प्रश्न, अतिरिक्त प्रश्न और NCERT पुस्तक के अनुसार अभ्यास प्रश्नों के उत्तर इन सभी के बारे में जानेंगे ..

Apani bhasha | Bus ki yatra | Question & Answer | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | Question & Answer | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | Question & Answer | 2021-2022 |

By Apani Bhasha

पाठ क्रम

भाग 1

1) MCQ प्रश्न

2) अतिरिक्त प्रश्न

 

 

भाग 2

3) प्रश्न अभ्यास

 

लेखक परिचय  

लेखक – हरिशंकर परसाई  

जन्म – 1924   मृत्यु – 1995  

Apani bhasha | Bus ki yatra | Question & Answer | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | Question & Answer | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | Question & Answer | 2021-2022 |

 

भाग 1

 👆 भाग एक के लिए यहाँ क्लिक करें


भाग 2  


3) प्रश्न अभ्यास

 प्रश्न 1. कारण बताएँ -

1) मैंने उस कंपनी के हिस्सेदार की तरफ़ पहली बार श्रद्धाभाव से देखा।” लेखक के मन में हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा क्यों जग गई?

उत्तर :- लेखक के मन में बस कंपनी के हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा इसलिए जाग गई कि, बस की हालत बहुत ही खराब हो गई थी यह जानते हुए भी कंपनी के हिस्सेदार बस को चलाने का साहस दिखा रहे थे| ऊपर से वे बस की तारीफ भी कर रहे थे| केवल पैसा कमाने के लालच में जान जोखिम में डालने का यह तरीका दुर्लभ ही था जिसे देखकर लेखक भी हैरान रह गए और लेखक के मन में कंपनी के हिस्सेदार के प्रति श्रद्धा जाग उठी|

2) लोगों ने सलाह दी कि समझदार आदमी इस शाम वाली बस से सफ़र नहीं करते।” लोगों ने यह सलाह क्यों दी?

उत्तर :- वहाँ रहने वाले लोग इस बस की हालत के बारे में जानते थे| यह बस सफर के काबिल नहीं थी| रास्ते में कभी भी यह बस खराब हो सकती है| लोगों के अनुसार इस बस के साथ कुछ भी हो सकता है| जैसे इंजिन टूट जाना, पेट्रोल टंकी में छेद होना, स्टेअरिंग फेल होना, ब्रेक फेल होना, पंचर होना आदि| इन कारणों से रात के समय रास्ते में कहाँ रुकना पड़े इसका कोई भरोसा नहीं था| यह सारी बातें लोगों को पता थी इसलिए लोगों ने लेखक को सलाह दी|

3) ऐसा जैसे सारी बस ही इंजन है और हम इंजन के भीतर बैठे हैं।” लेखक को ऐसा क्यों लगा?

उत्तर :- यह बस बहुत ही खराब थी फिर भी बस को चलाया जा रहा था| बस ड्राइव्हर ने बस का इंजिन जैसे ही स्टार्ट किया तो बस के सभी पुर्जे ढीले होने के कारण इंजिन स्टार्ट होते ही सारी बस झनझनाने लगे| इसी कारण लेखक को ऐसा लगा कि पूरी बस ही इंजिन है| बस के सभी यात्री इंजिन के पुर्जों के समान हिल रहे थे| यही वजह थी कि लेखक को लगा की हम इंजिन के भीतर बैठे है|

4) गज़ब हो गया। ऐसी बस अपने आप चलती है।” लेखक को यह सुनकर हैरानी क्यों हुई?

उत्तर :- शाम के जिस बस से लेखक को वापस जाना था उस बस की हालत बहुत ही गंभीर थी| बस को देखकर ऐसा नहीं लगता था कि यह बस चलती भी होगी| बस की इस गंभीर स्थिति को देखकर लेखक ने जब कंपनी क हिस्सेदार से पूछा “यह बस चलती भी है?” तो उसने कहा – चलती क्यों नहीं है जी! अभी चलेगी|” बस की स्थिति गंभीर होने के बावजूद भी बस चलेगी इस बात पर लेखक को हैरानी हो गई|

5) मैं हर पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था।” लेखक पेड़ों को अपना दुश्मन क्यों समझ रहा था?

उत्तर :- बस की हालत देखकर लेखक को इस बस पर कोई भरोसा नहीं रहा था| लेखक को लगता था कि बस की स्टीयरिंग कभी भी टूट सकती है तथा ब्रेक फेल हो सकता है। इससे गाड़ी रास्ते के किनारे लगे पेड़ पर जाकर टकरा सकती है| इस भय के कारण लेखक रास्ते के किनारे लगे हर पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था|
Apani bhasha | Bus ki yatra | Question & Answer | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | Question & Answer | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | Question & Answer | 2021-2022 |

पाठ से आगे

1) सविनय अवज्ञा आंदोलन’ किसके नेतृत्व में, किस उद्देश्य से तथा कब हुआ था? इतिहास की उपलब्ध पुस्तकों के आधार पर लिखिए।
उत्तर :- 1947 के पूर्व भारत देश अंग्रेजों के अधीन था| अंग्रेजों के अत्याचार से देश को मुक्ति दिलाने के लिए महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की| उसी का एक भाग 1930 में महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में अंग्रेज़ी सरकार से असहयोग करने तथा पूर्ण स्वाधीनता प्राप्त करने के लिए सविनय अवज्ञा आंदोलन’ किया गया था|

2) सविनय अवज्ञा का उपयोग व्यंग्यकार ने किस रूप में किया है? लिखिए।
उत्तर :- गांधी जी के नेतृत्व में 1930 में ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ किया गया था| अंग्रेजी हुकूमत से भारत की स्वतंत्रता यह इस आंदोलन का उद्देश था| इसके तहत अंग्रेजी कानून के साथ असहयोग करने की भावना थी| इसी बात को सामने रखते हुए लेखक ने बस के संदर्भ में ‘सविनय अवज्ञा’ इस शब्द का उपयोग किया है| लेखक इस प्रतीकात्मक भाषा से यह कहना चाहते है कि, बस की स्थिति खराब हो गई है फिर भी बस को चलाया जा रहा था| इसलिए बस अपने मालिक और यात्रियों को विनय पूर्वक असहयोग करके स्वतंत्र होने का अनुरोध कर रही है|

 

3) आप अपनी किसी यात्रा के खट्टे-मीठे अनुभवों को याद करते हुए एक लेख लिखिए|

उत्तर :- छात्र इस सवाल का जवाब अपने अनुभव से लिखेंगे|

Apani bhasha | Bus ki yatra | Question & Answer | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | Question & Answer | 2021-2022 | Apani bhasha | Bus ki yatra | Question & Answer | 2021-2022 |

Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट