> अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद | Arth ke adhar par vaky ke bhed ~ Smart Bhasha

अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद | Arth ke adhar par vaky ke bhed

अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद  

अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद होते हैं| अर्थ के आधार पर वाक्य के निम्नलिखित आठ भेद होते हैं|

i)   विधान वाचक वाक्य

ii)   निषेध वाचक वाक्य

iii)  प्रश्नवाचक वाक्य

iv)  विस्मयादि वाचक वाक्य

v)   आज्ञा वाचक वाक्य

vi)  इच्छा वाचक वाक्य

vii) संदेहवाचक वाक्य

viii)  संकेतवाचक वाक्य

i) विधान वाचक वाक्य -

परिभाषा -

जिस वाक्य से किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह वाक्य को वि‌‌धानवाचक वाक्य कहते है|

उदाहरण –

·         बच्चें मैदान में खेल रहे हैं|

·         राम के भी का नाम लक्ष्मण है|

·         रास्ते से गाड़ी जा रही है|

·         छात्र पढ़ाई कर रहे हैं|

·         मैंने सारा काम कर दिया|


ii) निषेधवाचक वाक्य

परिभाषा -

वह वाक्य जिससे किसी कार्य के न होने का भाव प्रकट हो उस वाक्य को निषेधवाचक वाक्य कहते हैं|

·         मैं घर नहीं रहूँगा|

·         मैंने बात नहीं की|

·         उस रास्ते से कोई नहीं जाएगा|

·         हम अच्छी आदतों को नहीं तोड़ेंगे|

·         हम चाय नहीं लेंगे|

 

iiiप्रश्नवाचक वाक्य 

परिभाषा -

जानकारी प्राप्त करने हेतु किसी को वाक्य द्वारा कुछ पूछा जाए, उस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य कहते है|

·         तुम्हारा नाम क्या है?

·         तुम कहाँ से आए हो?

·         शिर्डी में किस भगवान का मंदिर है?

·         तुमने ऐसा क्यों किया?

·         राम की माता कौन थी?


ivआज्ञावाचक वाक्य 

परिभाषा -

जिस वाक्य से किसी को आज्ञा अथवा अनुमति दी जाए, उस वाक्य को आज्ञा वाचक वाक्य कहते है|

·         मरे लिए एक कप चाय लाओ|

·         तुम सब शांत रहो।

·         तुम बाहर जाओ|

·         अंदर आ जाओ|

·         चुप|


v) विस्मयादिवाचक वाक्य

परिभाषा -

जिस वाक्य से मन के हर्ष, शोक, क्रोध आश्चर्य आदि के भाव प्रकट हो उस वाक्य को विस्मयादिवाचक वाक्य कहते है|

उदाहरण –

·         ओह! कितनी ठंड पड़ी है यहाँ|

·         अरे वाह! तुम तो जीत गए|

·         वाह! क्या बात कही तुमने|

·         शाबाश! ऐसी ही मेहनत करते रहो|

·         अरे रे! बेचारा गिर गया|


viइच्छावाचक वाक्य 

परिभाषा -

जिन वाक्यों से किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध हो उन वाक्यों को इच्छा वाचक वाक्य कहते हैं|

·         ईश्वर तुम्हारा भला करें|

·         तुम इम्तिहान में सफल रहो|

·         नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं|

·         जुग-जुग जिओ|

·         कामयाबी तुम्हारे कदम चूमें|


 

vii) संदेहवाचक वाक्य

परिभाषा -

जिन वाक्यों से कार्य के होने में संदेह निर्माण होता है, उन वाक्यों को संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।

·         शायद आज बारिश होगी|

·         शायद उसने अपना काम किया होगा|

·         संभवतः वह वापस नहीं आएगा|

·         शायद इस बार अनार के भाव अच्छे होंगे|

·         वह दिल्ली जा सकता है|


viiiसंकेतवाचक वाक्य -

परिभाषा -

जिन वाक्यों से किसी कार्य के सफल अथवा असफल होने का संकेत मिले उन वाक्यों को संकेतवाचक वाक्य कहते हैं|

·         यदि बारिश हुई तो फसल अच्छी आएगी|

·         मेहनत करोगे तो फल अवश्य मिलेगा|

·         यदि अच्छी पढ़ाई करोगे तो अच्छे अंक मिलेंगे|

·         यदि तुम साथ रहोगे तो मुझे अच्छा लगेगा|

·         अगर तुम बोल पाए तो हम जरूर बोलेंगे|

 

इस प्रकार से अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेदों को हम समझ सकते है|

*****

 

Share On 



Previous
Next Post »

लोकप्रिय पोस्ट